Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

कलेक्टर ने चौथ का बरवाड़ा के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने चौथ का बरवाड़ा के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण

जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने गुरूवार की शाम को चौथ का बरवाड़ा के उपखंड अधिकारी कार्यालय, तहसील, पंचायत समिति एवं उपकोष कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा तथा पैंडेन्सी खत्म करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर पहाड़िया ने उपखंड अधिकारी एवं तहसील कार्यालय में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। राजस्व वसूली, पंजीयन संबंधी कार्यों की प्रगति की जांच की। इसी प्रकार राज्य सरकार द्वारा जारी एडवाईजरी तथा कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए मास्क लगाने सहित अन्य निर्देशों की पालना के संबंध में निर्देश देते हुए पालना नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार पंचायत समिति कार्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण एवं भुगतान की स्थिति, एसएफसीए टीएफसीए पौधरोपण अभियान सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर पहाड़िया ने अधिकारियों को आमजन के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए योजनाओं को क्रियांवित करने तथा लोगों की शिकायतों को समय पर निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह, तहसीलदार, विकास अधिकारी आदि ने अपने अपने कार्यालयों से संबंधित रिपोर्ट एवं सूचनाओं से कलेक्टर को अवगत कराया।

 

Collector inspected various offices in Chauth ka barwara

मुख्यमंत्री सहायता कोष से 6 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत

विभिन्न दुर्घटनाओं में मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 6 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने बताया कि मृतक मोरपाल निवासी पीपलवाड़ा, राहुल कुमार बैरवा निवासी फलौदी क्वारी, मनीष कुमार सैनी निवासी पटेल नगर सवाई माधोपुर, मास्टर देव कंजर निवासी रामगढ़ ढानी चौथ का बरवाड़ा, निखिलेश गुप्ता निवासी शिवाड़ एवं मुरारी लाल गुर्जर निवासी गिरधरपुरा चौथ का बरवाड़ा की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से उनके आश्रितों को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

शिक्षण संस्थान के.वाई.सी. पंजीकरण पूर्ण करवायें

केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लिए संचालित पोस्ट मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृति योजनान्तर्गत वर्ष 2020-21 में नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल शीघ्र ही खुलने जा रहा है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सलीम खान ने बताया कि डी.बी.टी. मिशन कैबिनेट सचिवालय ने पोर्टल खोलने से पहले लम्बित शिक्षण संस्थानों के के.वाई.सी. पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण करने के निर्देश दिये है।
उन्होंने बताया कि जिन शिक्षण संस्थानों ने अभी तक के.वाई.सी. पंजीयन नहीं करवाया है, वे शीघ्र ही संस्था का के.वाई.सी. पंजीयन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में करवाना सुनिश्चित करें। के.वाई.सी. पंजीयन नहीं होने के अभाव में होने वाले नुकसान की समस्त जिम्मेदारी संबंधित संस्था प्रधान की होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !