Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने किया नवाचारी प्रगतिशील किसानों से साक्षात्कार

सवाई माधोपुर: खेती के परंपरागत तरीकों से हटकर जिले में नवाचार अपना रहे प्रगतिशील किसानों से जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने बुधवार को उनके द्वारा अपनाई गई नवाचार गतिविधियों का उनके खेतों पर जाकर अवलोकन कर किसानों से नवाचारों से हुए लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिले में कई किसान कृषि एवं उद्यान विभाग की प्रेरणा से फसल विविधीकरण, जैविक व प्राकृतिक खेती के साथ ही हाईटेक हार्टिकल्चर टेक्नोलॉजी को अपनाकर अपनी लगन एवं मेहनत से सफल होकर मिसाल बन रहे हैं।

 

 

Collector Shubham Chaudhary interviewed innovative progressive farmers in sawai madhopur

 

 

 

जिला कलक्टर ने करमोदा गांव के नवाचारी व प्रगतिशील किसान रामप्रसाद मीणा द्वारा की जा रही खजूर की खेती का अवलोकन किया। जिन्होंने खजूर उत्कृष्टता केंद्र जैसलमेर से 4 वर्ष पूर्व खजूर लाकर बरही, ख़ुनैजी (मादा) व धमानी (नर) किस्म पौधे रोपित किए थे, जिसमें डोका खजूर उत्पादन में सफलता अर्जित की। जिला कलक्टर ने सूरवाल गांव के विशेषज्ञ प्रगतिशील किसान जानकीलाल मीणा के खेत पर जाकर उनके द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाकर खाद्यान्न, दलहन, तिलहन, चारा फसलों, सब्जियों के अलावा अमरूदों का उत्पादन को देखा। प्रगतिशील किसान जानकीलाल ने बताया कि वे स्वयं के स्तर पर वर्मी कंपोस्ट, गाय के गोबर एवं मूत्र से जीवामृत, घनामृत, दशपर्णी अर्क, नीम से बायोपेस्टिसाइड आदि तैयार कर जैविक फसलों का उत्पादन करते है।

 

 

 

 

 

इस दौरान जिला कलक्टर ने दोंदरी गांव में विशेषज्ञ प्रगतिशील किसान हाजी लियाकत अली के हाईटेक हॉर्टिकल्चर फार्म का अवलोकन किया। जिन्होंने राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत 4000 वर्ग मीटर के दो पोली हाउस स्थापित किए और खीरे की खेती कर रहे हैं। साथ उनके द्वारा वर्षा जल संरक्षण कर पक्के फार्म पॉन्ड में कतला एवं कॉमनकॉर्प प्रजाति की मछलियों का उत्पादन भी किया जा रहा है। जिला कलेक्टर ने किसानों से उनके द्वारा किए जा रहे नवाचारों को सराहा और प्राप्त आय के बारे में जानकारी लेते हुए कृषि अधिकारियों को अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

 

 

 

भ्रमण के दौरान कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रामराज मीणा, परियोजना निदेशक आत्मा अमर सिंह, उपनिदेशक उद्यान फूल उत्कृष्टता केंद्र, लखपतलाल मीणा, उप निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क हेमंत सिंह, सहायक कृषि अधिकारी विजय जैन, उप सरपंच जगदीशी मीणा, किसान हंसराज मीणा, रामकिशोर मीणा, नासिर अली, नियामत अली, अख्तर अली आदि सहित कई किसान मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !