Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

माली महासंगम में उमड़ा समाज का जनसैलाब

विद्याधर नगर जयपुर में 4 जून को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मुख्य आतिथ्य में एवं राजस्थान क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष वैभव गहलोत की अध्यक्षता में संपन्न माली महासंगम में राजस्थान प्रदेश एवं आसपास के राज्यों के माली समाज के लोग लाखों की संख्या में उमर पड़े। महासंगम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी शिरकत की। राजस्थान माली महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भागचंद सैनी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर लोगों का हुजूम नाचते गाते ढोल नगाड़ों के साथ सुबह 9 बजे से ही स्टेडियम में प्रवेश कर रहा था। दोपहर 12 स्टेडियम में पैर रखने की जगह भी नहीं बची। कार्यक्रम स्थल के चारों और मुख्य सड़कें समाज के लोगों से खचाखच भरी थी।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभु लाल सैनी, राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत, महासंगम की अध्यक्षता कर रहे युवा नेता वैभव गहलोत जैसे ही मंच पर पहुंचे माली समाज जिंदाबाद के नारों से सभा स्थल गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम में बीच-बीच में 12 प्रतिशत आरक्षण देने की आवाज भी जनता के नारों से सुनाई दे रही थी।
मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य ने समाज को संगठित रह कर आगे बढ़ने पर बल दिया उन्होंने महात्मा फुले एवं सावित्रीबाई फुले की जीवनी से प्रेरणा लेकर शिक्षित बनकर समाज को प्रगति के पथ पर ले जाने का आव्हान किया। समाज को राजनीतिक क्षेत्र में संगठित होकर आगे बढ़ने पर बल दिया। डॉ. प्रभु लाल सैनी पूर्व कृषि मंत्री ने समाज के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए अलग से आरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले के नाम से सभी जिला मुख्यालयों पर छात्रावासों के निर्माण एवं फुले दंपति को भारत रत्न देने की पुरजोर मांग की।

 

Community gathered in Mali Mahasangam

 

सैनी ने समाज को संगठित होकर 36 कोम का साथ लेकर राजनीति में आगे बढ़ने पर बल दिया कार्यक्रम के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुए योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने पर बल दिया तथा महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान के तत्वावधान में संचालित जयपुर के छात्रावास को बहुमंजिला बनाने की घोषणा की। राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत ने लोकसभा में महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले की मूर्ति लगाने की मांग की तथा माली समाज को 12 प्रतिशत आरक्षण की पुरजोर मांग की।

 

पूर्व राज्य मंत्री भूपेंद्र सैनी ने युवाओं को संगठित होकर सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में खड़े होने पर बल दिया। कार्यक्रम में ओपी सैनी आईएएस, अविनाश गहलोत विधायक जैतारण, माली महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष सीएल सैनी, प्रदेश महामंत्री मनोज अजमेरा, प्रदेश उपाध्यक्ष भागचंद सैनी, मोती बाबा सांखला, रामसिंह सैनी, संयोजक प्रह्लाद सैनी, प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सैनी सहित प्रदेश भर के कहीं पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में भोजन व्यवस्था विद्याधर नगर माली समाज के द्वारा की गई थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !