Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव की तैयारियों को मुस्तैदी के साथ समय पर पूरा करें

जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्य चुनाव के लिए जिले में गठित विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों एवं सहायक प्रभारियों की बैठक आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रकोष्ठ प्रभारियों से अपने-अपने प्रकोष्ठ की कार्य योजना पर चर्चा करते हुए दी गई जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों को मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव का कार्य समयबद्ध कार्यक्रम है, इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अपने-अपने कार्य को समय पर एवं गुणवत्ता के साथ पूरा करें। आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ दिए गए दायित्वों को पूरा किया जाए। उन्होंने कोविड गाइड लाइन एवं एसओपी की अक्षरशः पालना करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के संबंध में भी निर्देश दिए। बैठक में मतदान दलों के प्रशिक्षण, मतदान दलों के गठन के साथ ही अन्य प्रकोष्ठों के संबंध में निर्देश देते हुए त्वरित कार्य करने की बात कही। तैयारी बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्रों पर सामान्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में भी संबंधित प्रभारी को निर्देश दिए। बैठक में स्टोर प्रभारी, पहचान पत्र प्रभारी को पूरी तैयारियों के साथ कार्य के निर्देश दिए। प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र किशन ने आचार संहिता पालना प्रकोष्ठ के प्रभारी को निगरानी रखने एवं कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में ग्रुपिंग चार्ट प्रभारी एवं रूटचार्ट प्रकोष्ठ के प्रभारी को ग्रुपिंग रूटचार्ट तैयार करने, वाहनों की आवश्यकता के अनुसार अधिग्रहण संबंधी कार्यवाही के निर्देश भी दिए। बैठक में भंडार, अल्पाहार, प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक सामग्री की उपलब्धता, सामग्री के बेग तैयार करने सहित अन्य तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।

Complete the preparations for Zilla Parishad and Panchayat Samiti elections on time with promptness

उन्होंने कहा कि सामग्री के लिए टैंडर आदि के कार्य को शीघ्र पूरा करें। इसी प्रकार लेखा प्रकोष्ठ, शिकायत एवं कंट्रोल रूम प्रकोष्ठ के प्रभारी से अपने प्रकोष्ठ को मजबूत बनाते हुए सभी कार्यों को त्वरितता से पूरे करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार वाहन व्यवस्था प्रकोष्ठ के प्रभारी को वाहनों की आवश्यकता, उपलब्धता तथा अन्य स्थिति की पहचान सुनिश्चित करते हुए वाहनों के अधिग्रहण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में लेखा प्रकोष्ठ, स्टोर एवं ईवीएम, मतपत्र से संबंधित प्रकोष्ठ के प्रभारियों को पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए। सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों से उन्होंने बिंदूवार समीक्षा करते हुए अपने-अपने प्रकोष्ठ के कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से सवाल जवाब करते हुए कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सरूज सिंह नेगी, आरएए बीएल रमन, सीईओं जिला परिषद रामस्वरूप चौहान, एडीएम गंगापुर नवरतन कोली, सभी उपखंड अधिकारी, एलओ चंद्रशेखर और सीपीओ बाबूलाल बैरवा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !