Thursday , 23 July 2026
Breaking News

82 कोरोना संक्रमितों का सफलतापूर्वक उपचार करने पर चिकित्सा टीम को दी बधाई

कोविड-19 के दौरान स्थानीय गंगापुर सिटी उपखंड में संचालित कोविड केयर सेन्टर पर गंगापुर चिकित्सालय टीम के विशेष प्रयासों से कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का सफलतापूर्वक उपचार कर कोविड केयर सेन्टर कोरोना संक्रमित व्यक्तियों से मुक्त कर दिया।
उपखंड अधिकारी विजेन्द्र कुमार मीना ने बताया कि जवाहर नवोदय जाट बडौदा में संचालित कोविड केयर सेन्टर एवं राजकीय चिकित्सालय में स्थानीय चिकित्सालय की ही टीम द्वारा अब तक कुल 82 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का उपचार कर उन्हें कोरोना से मुक्त कर दिया है। गंगाुपर सिटी के चिकित्सकों द्वारा 78 व्यक्ति गंगापुर निवासी, 2 बामनवास निवासी एवं 2 हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश राज्य के निवासियों को कोरोना संक्रमण से मुक्त किया गया। अब कोविड केयर सेन्टर पर कोई भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं है। वर्तमान में गंगापुर एवं वजीरपुर उपखंड में केवल 6 कोरोना संक्रमित व्यक्ति रहे है। जो जयपुर में ही पाॅजिटिव आये थे। उपचार भी जयपुर ही चल रहा है।\

Congratulations medical team successfully treating 82 corona infectives

उपखंड अधिकारी ने पीएमओ डाॅ.दिनेश गुप्ता एवं समस्त चिकित्सालय टीम को बधाई देते हुए कहा कि गंगापुर चिकित्सकों के अथक प्रयास और प्रशासन के सहयोग से आज गंगापुर में उपचारित एक भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं है। इसी कारण गंगापुर निवासी व्यक्ति जो जयपुर एवं अन्य राज्यो में रह रहे है। वो भी उपचार के लिए गंगापुर स्थित कोविड केयर सेन्टर में उपचार कराने आ रहे है। अति. जिला कलेक्टर नवरत्न कोली द्वारा भी चिकित्सालय टीम की प्रशंसा की गई और लोगों से अपील की, कि अधिक से अधिक व्यक्ति सैंपलिंग करवाएं। जिससे कोरोना के संक्रमण से पूरी तरह सुरक्षित रह सके। एडीएम की अपील पर ग्राम पंचायत खानपुर बडौदा के 100 के करीब व्यक्तियों द्वारा कोरोना सैंपल लिये जाने की सहमति प्रदान की गई है। जिनका कल राजीव गाॅधी सेवा केन्द्र खानपुर बडौदा पर सैंपल लिया जावेगा। एसडीएम विजेन्द्र मीना ने बताया कि गंगापुर एवं वजीरपुर उपखंड में अब तक कुल 120 कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाये गये। जिनमें से 107 व्यक्ति कोरोना से मुक्त हो गये और 7 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है। और 6 व्यक्ति संक्रमित है। जिनका उपचार जयपुर चल रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !