Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पार्षद उपचुनाव के लिए कांग्रेस को नहीं मिला उम्मीद्वार

(राजेश शर्मा) सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर नगर परिषद के वार्ड नं. 22 हाउसिंग बोर्ड के पार्षद के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी को कोई उम्मीद्वार नहीं मिला है। वार्ड पार्षद उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अभयंकर शर्मा को अपना उम्मीद्वार बनाया है। वहीं एक निर्दलीय उम्मीद्वार ने भी पार्षद बनने के लिए अपनी ताल ठोकी है। लेकिन सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र में नगर परिषद के वार्ड के लिए उपचुनाव में कांग्रेस द्वारा उम्मीद्वार ही खड़ा नहीं करना इन दिनों यह चर्चा का विषय बना हुआ। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद सवाई माधोपुर के वार्ड नं. 22 हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के वार्ड पार्षद के असामयिक निधन हो जाने के कारण वार्ड पार्षद के लिए हो रहे उपचुनाव हो रहे हैं।

 

Congress did not get candidate for councilor by-election in sawai madhopur!

 

आम लोगों में चर्चा है कि जिला मुख्यालय पर स्थित हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के साथ नगर परिषद क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों को लेकर सौतेला व्यवहार रहा है। लोगों का कहना है कि राज्य में कांग्रेस सरकार है। सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार हैं। उन्होंने नगर परिषद में भी कांग्रेस का बोर्ड बनवाया है। हाउसिंग बोर्ड के आम लोगों ने स्वयं विधायक से कई बार हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान सड़कों को सही करवाने की मांग की। लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

 

 

ऐसे में कांग्रेस किस मूँह से यहाँ अपना उम्मीद्वार खड़ा करती। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में रहने वाले कार्यकर्ता भी दबी जबान में कहते नजर आते हैं कि जब हाउसिंग बोर्ड की छोटी छोटी समस्याओं का समाधान भी नहीं हो सकता तो जनता से वोट भी कैसे मांग सकते हैं। हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में सर्किट हाउस से शुरू होकर काॅलोनी में अधिकांश सड़कें गड्ढों में खो गई हैं।

 

 

थोड़ी सी बारिश में सीवरेज लाईनें उफान मारने लगती हैं। काॅलोनी की अधिकांश सड़कों पर रोड़ लाईटें खराब हैं। ऐसे में अंधेरे का साम्राज्य रहता है। घर – घर कचरा एकत्रित करने का वाहन भी कई दिनों तक गायब हो जाता है। आवारा कुत्तों एवं बन्दरों के आतंक से आमजन परेशान हैं। हाउसिंग बोर्ड से सामान्य चिकित्सालय के पीछे नीमली रोड़ तक रास्ते को सही करवाने सहित विभिन्न समस्याओं में से किसी भी समस्या का समाधान आज तक होता दिखाई नहीं दिया है। ऐसे में शायद कांग्रेस उम्मीद्वार भी सड़कों के गड्ढों एवं इन समस्याओं में कहीं खो गया है ?

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !