Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

प्रोफेसर मोहम्मद नईम डॉ. साकिब हसन रिज़वी पुरुस्कार से हुए सम्मानित

प्रोफेसर मोहम्मद नईम राजस्थान उर्दू अकादमी जयपुर के डॉ. साकिब हसन रिज़वी पुरुस्कार से हुए सम्मानित

 

कोटा : राजकीय कला महाविधालय कोटा के उर्दू साहित्य के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मोहम्मद नईम को 77वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर राजस्थान उर्दू अकादमी के डॉ. साकिब हसन रिज़वी अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

 

Kota News Professor Dr Mohammad Naeem honored with Dr. Saqib Hasan Rizvi Award in jaipur rajasthan

 

उन्हें यह सम्मान उर्दू अकादमी द्वारा रविंद्र मंच जयपुर में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि बुलाकी दास कल्ला, मंत्री कला एवं संस्कृति विभाग राजस्थान सरकार अध्यक्ष डी आर मेहता संस्थापक महावीर विकलांग सहायता समिति, विशिष्ट अथिति रमेश बोराना अध्यक्ष राज राज्य मेला प्राधिकरण, राजस्थान सरकार, रफीक खान अध्यक्ष राजस्थान अल्प संख्यक आयोग व विधायक आदर्श नगर एवं डॉ. खानू खान बुधवाली अध्यक्ष राजस्थान मुस्लिम वक्फ बोर्ड द्वारा प्रदान किया गया है। इस सम्मान में प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र तथा पंद्रह हजार की राशि प्रदान की गई है।

 

 

प्रोफेसर नईम पिछले 29 वर्षों से राजस्थान के विभिन्न महाविद्यालयों में उर्दू शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। उनके निर्देशन में सात विद्यार्थी एम फिल और 7 शोधार्थी पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं। वह शिक्षण के साथ – साथ समाज में शिक्षा के प्रति जागृति लाने एवं शैक्षिण व कैरियर के लिए मार्गदर्शन का कार्य भी करते हैं। एक लम्बी अवधि तक वह शासन सचिवालय उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत रहे हैं। सम्मान समारोह में राजस्थान उर्दू अकादमी के अध्यक्ष डॉ. हुसैन रजा ख़ान, सचिव डॉ. सगीर अहमद कासमी एवं प्रदेश भर से आए हुए उर्दू के विद्वान, कवि एवं साहित्यकारों ने भाग लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !