Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

कांग्रेस की पहली लिस्ट सीईसी बैठक के एक दो दिन बाद, टोंक-सवाई माधोपुर से सचिन पायलट के नाम की चर्चा 

भाजपा की पहली लिस्ट में 15 प्रत्याशी के नाम घोषित होने के बाद अब कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने की तैयारी में है। इसी को लेकर 25 लोकसभा सीटों के सिंगल पैनल को तैयार करने के लिए गत मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में हर सीट पर सिंगल पैनल तैयार हुआ। अभी हर सीट पर तीन से चार उम्मीदवारों के नाम है। इस पैनल के अनुसार कांग्रेस विधानसभा चुनाव में हारे प्रत्याशियों को भी मौका दे सकती है। वहीं सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर-सिरोही से चुनाव लड़ाया जा सकता है।

 

इसी सप्ताह कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची

बैठक में जिन सीटों पर सिंगल नाम का पैनल फाइनल होगा, उनके नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दिए जाएंगे। दिल्ली में कल 7 मार्च को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक होनी है। सीईसी की बैठक में उम्मीदवारों के नाम फाइनल होंगे। सीईसी की मीटिंग के एक दो दिन बाद ही कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम घोषित होने की संभावना भी है।

 

हालांकि कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के चुनाव लड़ने पर फैसला नहीं हुआ है। कांग्रेस में एक वर्ग बड़े नेताओं को चुनाव लड़ाने के पक्ष में है जबकि दूसरा वर्ग इसके पक्ष में नहीं है। अशोक गहलोत, सचिन पायलट, सीपी जोशी सहित वरिष्ठ नेता चुनाव लड़ेंगे या नहीं इस पर फैसला हाईकमान के स्तर पर होगा।

 

2018 के विधानसभा चुनावों में भी बड़े नेताओं को चुनाव लड़ाने का फैसला हुआ था, उस वक्त गहलोत सहित सभी वरिष्ठ नेता चुनाव लड़े थे। कांग्रेस राजस्थान में पिछले दो चुनावों से एक भी सीट नहीं जीत पाई है, इसलिए इस बार वरिष्ठ नेताओं को लोकसभा लड़ाने का सुझाव दिया गया है। पार्टी की बैठकों में भी यह मांग उठ चुकी है।

 

दो सीटों पर गठबंधन की चर्चा, लेकिन फिलहाल फैसले का इंतजार

कांग्रेस में राजस्थान की सीटों पर गठबंधन को लेकर अभी फैसले का इंतजार है। बांसवाड़ा सीट पर भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) से और नागौर सीट पर हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी से गठबंधन की चर्चा है लेकिन अभी तक इस पर फाइनल फैसला होना बाकी है। गठबंधन हुआ तो दो सीटें छोड़ी जा सकती है।

 

Congress's first list a day or two after CEC meeting

 

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस दो से तीन बार में 25 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। इस सप्ताह पहले फेज में बीकानेर, श्रीगंगानगर, जालोर-सिरोही,अजमेर, अलवर, टोंक-सवाईमाधोपुर, झुंझुनूं, भीलवाड़ा, कोटा-बूंदी, बारां-झालावाड़ और राजसमंद सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

 

कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार !

अलवर से विधायक ललित यादव, जितेंद्र सिंह, संदीप यादव

दौसा से मुरारी लाल मीणा, ओमप्रकाश हुड़ला, पीडी मीणा, राजेश्वरी मीणा

झुंझुनूं से विधायक बृजेंद्र ओला, राजबाला ओला, दिनेश सुंडा

सीकर से महादेव सिंह खंडेला, सीताराम लांबा, सुनिता गठाला, मुकुल खीचड़

चूरू से कृष्णा पूनिया, विधायक अनिल शर्मा, प्रदेश सचिव रामसिंह कस्वां

नागौर से हरेंद्र मिर्धा, राघवेंद्र मिर्धा, मुकेश भाकर, चेतन डूडी

जोधपुर से महेंद्र विश्नोई, करण सिंह उचियारड़ा, मानवेंद्र सिंह

पाली से दिव्या मदेरणा, संगीता बेनीवाल, बद्री जाखड़

बाड़मेर से हेमाराम चौधरी, प्रभा चौधरी, कर्नल सोनाराम, हरीश चौधरी

श्रीगंगानगर से विधायक सोहन नायक, पूर्व सासंद शंकर पन्नू, कुलदीप इंदौरा, शिमला नायक

बीकानेर से गोविंद मेघवाल, मदन गोपाल मेघवाल, मोडाराम मेघवाल, सरिता मेघवाल

टोंक-सवाईमाधोपुर से सचिन पायलट, हरीश मीणा, नमोनारायण मीणा, केसी घूमरिया

उदयपुर से रघुवीर मीणा, दयाराम परमार, ताराचंद मीणा, रघुवीर मीणा

डूंगरपुर-बांसवाड़ा से अर्जुन बामणिया, नानालाल निनामा

करौली-धौलपुर से विधायक अनीता जाटव, सुरेश बैरवा, लक्खीराम बैरवा

भरतपुर से भजनलाल जाटव, अभिजीत जाटव,संजना जाटव, निर्भय जाटव

जयपुर शहर से आरआर तिवाड़ी, सुरेश अग्रवाल, संजय बापना, राजपाल शर्मा

जयपुर ग्रामीण से राजेंद्र यादव, अनिल चौपड़ा और इंद्राज गुर्जर

भीलवाड़ा से धीरज गुर्जर, रामलाल जाट, अक्षय त्रिपाठी, सीपी जोशी

कोटा-बूंदी से अशोक चांदना, ममता शर्मा, शांति धारीवाल, सरोज मीणा

बारां-झालावाड़ से प्रमोद जैन भाया, उर्मिला जैन, रघुराज सिंह हाड़ा, गिरिराज धाकड़

राजसमंद से सुदर्शन रावत, देवकीनंदन गुर्जर, रामचंद्र जारोड़ा, कार्तिक चौधरी

चित्तौड़गढ़ से उदयलाल आंजना, प्रमोद सिसोदिया, जितेंद्र सिंह

जालोर-सिरोही से वैभव गहलोत, रतन देवासी, सवाराम चौधरी, ऊम सिंह चांदलाई

अजमेर से विधायक विकास चौधरी, रघु शर्मा, रामचंद्र चौधरी

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !