Friday , 4 September 2026
Breaking News

रोडवेज बस में मिले 10 हजार रुपए वापस लौटाकर कांस्टेबल ने बढ़ाया खाकी का मान

रोडवेज बस में मिले 10 हजार रुपये वापस कर पुलिस कंट्रोल रुम सवाई माधोपुर पर पदस्थापित कांस्टेबल ने ईमानदारी की मिशाल पेश की है। सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला ने बताया कि ऑफिस कंट्रोल रुम सवाई माधोपुर (कार्यालय हाजा) पर पदस्थापित कांस्टेबल सुबोध कुमार स्वीकृत शुदा अवकाश पर अपने गांव (भरतपुर) को रवाना हुआ था। जिसे रास्ते में जाते समय रोडवेज बस की सीट के नीचे एक प्लाटिक की थैली दिखाई दी। जिसको कांस्टेबल द्वारा उठाकर चैक किया गया तो थैली के अन्दर 10 हजार रुपये तथा एक आधार कार्ड व पेनकार्ड मिले।

 

Constable increased the value of khaki by returning 10 thousand rupees found in roadways bus

 

जिसमें आधार कार्ड पर महेश पुत्र प्रताप निवासी सूअरी खेडा दौनारी जिला धौलपुर का पता होना पाया। जिसके बारे में कांस्टेबल द्वारा जानकारी जुटाकर सम्बन्धित के मोबाइल नम्बर प्राप्त कर वार्ता की गई तो बताया कि रुपयों को बीमारी के इलाज हेतू अपने मामा से लाया था जो रास्ते में आते समय गिर गये तथा स्वयं को जयपुर होना बताया। जिस पर 10 हजार रुपए की राशि व आधार एवं पैनकार्ड महेश के पिता प्रताप सिंह को वापस कर ईमानदारी का परिचय देते हुए जिला पुलिस व राजस्थान पुलिस का मान बढ़ाया है। कांस्टेबल का कार्य सराहनीय है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !