Thursday , 22 October 2026
Breaking News

संविधान दिवस आज: जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का हुआ भव्य आयोजन

सवाई माधोपुर: जिला प्रशासन एवं कार्यालय सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने की गरिमापूर्ण यात्रा एवं 10वें संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आज मंगलवार को सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय सवाई माधोपुर में जिला स्तरीय संविधान प्रदर्शनी एवं संविधान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर शुभम चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने फीता काटकर संविधान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

 

 

Constitution Day Sawai Madhopur News 26 Nov 2024

 

 

इसके पश्चात उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिला कलक्टर ने सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि यह दिन न केवल हमारे देश के लिए ऐतिहासिक है, बल्कि यह हमें अपने लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक आदर्शों का स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर, 1949 को हमारे देश ने संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया। यह केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारे देश के हर नागरिक के अधिकारों, कर्तव्यों और समानता का आधार है।

 

 

 

 

हमारे संविधान की सबसे बड़ी विशेषता इसकी लोकतांत्रिक भावना है। यह प्रत्येक नागरिक को न केवल अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार देता है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि सभी को समान अवसर और सम्मान मिले। चाहे वह किसी भी धर्म, जाति, लिंग या क्षेत्र से संबंधित क्यों न हो। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान की उद्देशिका, जिसे “हम भारत के लोग” से शुरू किया गया है, न केवल इस महान दस्तावेज की आत्मा है, बल्कि यह हमारे देश के लोकतांत्रिक और समावेशी स्वरूप का मूल आधार भी है। यह हमारे लिए मार्गदर्शक सिद्धांत प्रस्तुत करती है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे संविधान की मूल भावना को समझें और उसे अपने जीवन में इसको आत्मसात करें।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि हम सब न सिर्फ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें, बल्कि अपने कर्तव्यों का भी निवर्हन अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत का महत्व है। उन्होंने इस अवसर पर युवाओं से मतदाता के रूप में आवश्यक रूप से पंजीकरण करवाने एवं आगामी चुनावों में उनके मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने कहा कि हमारा संविधान हमें मूल अधिकार प्रदान करने के साथ-साथ हमसे मूल कर्तव्यों के निवर्हन की अपेक्षा भी करता है।

 

 

 

 

एक आदर्श नागरिक के रूप में हमारा दायित्व है कि हम संविधान के प्रति निष्ठा रखें, राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखें और अपने देश के विकास में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हमारे देश की प्रगति और विकास में हर व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर हम सभी मिलकर यह संकल्प लें कि संविधान की रक्षा और सम्मान करेंगे और इसके आदर्शों के अनुरूप अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस दौरान मंच का संचालन करते हुए सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के उप निदेशक हेमन्त सिंह ने कहा कि युवा हमारे राष्ट्र के भावी कर्णधार है।

 

 

 

 

इनके कंधों को मजबूत करने की जिम्मेदारी हम सबकी है। कंधे मजबूत होंगे तभी राष्ट्र अटूट, अक्षुण्ण और अखण्ड बना रह सकेगा। उन्होंने इस दौरान सभी युवाओं का आह्वान किया कि वे सोशल मीडिया से निकलकर ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़े क्योंकि ज्ञान ही शक्ति है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा, महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र सुग्रीव मीणा, उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता गौरी शंकर मीणा, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी हरि सिंह मीणा, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग ए.के.बुजेटिया, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी सुरेन्द्र कुमार मीणा, वरिष्ठ सहायक किरोड़ी लाल मीणा सहित मीडिया कर्मी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !