Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिए सतत प्रयास जारी: उपेंद्र सिंह राठौड़

चुरू:- इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ आज शनिवार को चुरू सर्किट हाऊस में पत्रकारों से संवाद कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा है की पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर गंभीरता से प्रयास चल रहे हैं और जब तक इस दिशा में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया जाता है, वे चैन से नहीं बैठेंगे। प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ शनिवार को सर्किट हाऊस में पत्रकारों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को एकजुट और संगठित रहना चाहिए।

 

यदि ऐसा होता है तभी मीडिया सशक्त होगा और सशक्त लोकतंत्र के लिए मीडिया का मजबूत होना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को भूखंड सहित विभिन्न सुविधाओं के लिए सतत प्रयास जरूरी हैं। लेकिन आपसी एकजुटता इसमें सबसे ज्यादा प्रभावी भूमिका निभा सकती है।

 

Continuous efforts are on to enact journalist protection law- Upendra Singh Rathore

 

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों की सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र शर्मा को इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट का जिलाध्यक्ष तथा मुरली बोचीवाल को जिला सचिव बनाने की घोषणा की और उम्मीद जताई कि शर्मा के नेतृत्व में जिले के पत्रकार संगठित होकर बेहतर कार्य करेंगे। इस दौरान पत्रकारों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का साफा बांधकर तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया।

 

प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने नवनियुक्त अध्यक्ष शर्मा तथा सचिव बोचीवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान किशन उपाध्याय, मनीष शर्मा, पवन शर्मा, मनोज शर्मा, नरेश भाटी, देशदीपक किरोड़ीवाल, कुंजबिहारी बिरमीवाला, दीपक सैनी, मनीष पांडिया सहित अन्य पत्रकारगण मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !