Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कल होगी नगर निकाय चुनाव की मतगणना

सवाई माधोपुर और गंगापुर सिटी नगर परिषद वार्ड पार्षद के लिये 11 दिसम्बर को हुए मतदान की गणना रविवार, 13 दिसम्बर को सुबह 9 बजे से शुरू होगी। सवाई माधोपुर की मतगणना महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर, सवाई माधोपुर में तथा गंगापुर सिटी की मतगणना राजकीय महाविद्यालय, गंगापुर सिटी में होगी।
सवाई माधोपुर के वार्ड संख्या 1 से वार्ड संख्या 30 तक की काउन्टिंग मतगणना भवन के कमरा नम्बर 14 में होगी जिसमें रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) कपिल शर्मा उपस्थित होंगे। वार्ड संख्या 31 से वार्ड संख्या 60 तक की मतगणना कमरा नम्बर 18 में होगी जिसमें सहायक रिटर्निंग अधिकारी (तहसीलदार) प्रीति मीणा उपस्थित रहेंगी। दोनों कमरो में 5-5 टेबल पर मतगणना होगी।
इसी प्रकार गंगापुर सिटी में राजकीय महाविद्यालय के कमरा नम्बर 31 में वार्ड संख्या 1 से 30 तक की तथा कमरा नम्बर 2 में वार्ड संख्या 31 से 60 तक की मतगणना होगी। कमरा नम्बर 31 में रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) अनिल कुमार चौधरी तथा कमरा नम्बर 2 में सहायक रिटर्निंग अधिकारी (तहसीलदार) ज्ञानचन्द जैमन बैठेंगे।

Counting of municipal elections will be held tomorrow

परिणामों की घोषणा रिटर्निंग अधिकारी द्वारा की जाएगी। मतगणना कार्य के लिये कार्मिक नियुक्त कर प्रशिक्षण दे दिया गया है। शनिवार को दिनभर दोनों मतगणना स्थलों पर सम्बंधित आरओ ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
दोनों नगर परिषदों में मतगणना स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने के लिये जिला मजिस्ट्रेट राजेन्द्र किशन ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये हैं। सवाई माधोपुर के लिये मलारना डूंगर एसडीएम रघुनाथ खटीक को मतगणना स्थल के बाहर के लिये तथा चौथ का बरवाड़ा एसडीएम वर्षा मीना को मतगणना स्थल के भीतर के लिये नियुक्त किया गया है। गंगापुर सिटी में मतगणना स्थल परिसर के बाहर के लिये वजीरपुर एसडीएम नरेन्द्र कुमार मीना को तथा मतगणना स्थल के भीतर के लिये वजीरपुर तहसीलदार हरकेश मीना को कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !