Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कोविड वैक्सीनेशन के तीसरे चरण के तीसरे दिन 38 सैशन साइट्स पर हुआ वैक्सीनेशन

कोविड-19 टीकाकरण के दूसरे चरण के तीसरे दिन आज बुधवार को जिले के सभी 38 टीकाकरण सेंटरों में लाभार्थियों में भारी उत्साह देखा गया। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा कर समय और वैक्सीन सेंटर बुक करवाने वालों के साथ ही मौके पर आधार या मतदाता पहचान कार्ड लेकर पहचान सत्यापित करवाने वालों ने भी टीकाकरण करवाया।
वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा ने दोपहर 1 बजे शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया में कोविड-19 का टीका लगाया। उन्हें मेल नर्स अरविन्द गुप्ता ने टीका लगाया। शर्मा ने टीकाकरण के बाद 30 मिनट ऑब्जर्वेशन रूम में बिताने के बाद बताया कि उन्हें गर्व महसूस हो रहा है कि कोरोना मुक्त भारत के लिये उन्होंने टीका लगवाया है। वे बिल्कुल स्वस्थ और सहज महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सभी जिलावासियों से अपील की है कि आपका जब भी नम्बर आये, टीका लगवाएं।

Covid Vaccination at 38 session sites on the third day of the third phase

देश में उपलब्ध सभी टीके पूर्ण सुरक्षित हैं। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में 60 साल या अधिक आयु के व्यक्तियों के साथ ही 45 साल या अधिक आयु के गम्भीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को भी कोविड-19 टीका लगाया जा रहा है। आयु की गणना के लिये 1 मई 2022 कट ऑफ डेट मानी गयी है। सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि राजकीय अस्पतालों में कोविड-19 वैक्सीनेशन नि:शुल्क एवं निजी अस्पतालों की साइट्स पर निर्धारित शुल्क के साथ वैक्सीनेशन किया जा रहा है। आज बुधवार को जिला अस्पताल, सवाई माधोपुर, बजरिया शहरी पीएचसी, शहर डिस्पेंसरी सवाई माधोपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/पीएचसी बामनवास, बरनाला, बाटोदा, लिवाली, पिपलाई, बौंली, मलारना डूंगर, मित्रपुरा, भाडोती, खिरनी, मलारना चौड़ पीपलदा, उप जिला अस्पताल गंगापुर, खंडीप, पीलोदा, वजीरपुर, अमरगढ़ चौकी, सेवा, तलावड़ा, उदेई खुर्द, बहरावंडा खुर्द, खंडार, बालेर, फलोदी, बहरावंडा कलां, भगवतगढ़, चौथ का बरवाड़ा, कुंडेरा, शिवाड़, कुस्तला, सूरवाल, हीगोटिया, उदेई मोड़ गंगापुर, एवं निजी अस्पताल आचार्य मेमोरियल सवाई माधोपुर व सीपी हॉस्पिटल गंगापुर कुल 38 सैशन साइट्स पर टीकाकरण हुआ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !