Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

बारात के वाहन में आया करंट, दूल्हे की चचेरी बहन की हुई मौ*त

(आनंदपुरी) बांसवाड़ा:- राजस्थान के जिले बांसवाड़ा जिले में बारात के वाहन में करंट लगने से दूल्हे की चचेरी बहन की मौ*त हो गई है। जबकि बारात में शामिल हुए कई लोगों को उपचार के लिए भर्ती कराया है। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल के लिए रैफर किया गया है। बारातियों के अनुसार गुजरात दाहोद के फतेहपुरा थाना क्षेत्र का नवागांव से एक बारात आनंदपुरी क्षेत्र के पिपलाई गांव पहुंची थी।

 

 

 

बारात बीते मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पहुंची। शादी के बाद बारात वापस गुजरात लौट रही थी। इसी बीच कुछ बाराती जल्दी घर जाने के लिए डीजे वाहन में सवार हो गए। कस्बे में सड़क निर्माण का काम चल रहा था। यहां 11 केवी बिजली के कुछ तार नीचे की झूल रहे थे। इनमें से अचानक एक तार डीजे वाहन के ऊपरी हिस्से से चिपक गया। जिस कारण पूरे वाहन में करंट दौड़ गया। डीजे की छत व ऊपरी हिस्से में बैठे कुछ लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई।

 

 

 

Current wedding procession Groom cousin DJ Banswara rajasthan

 

 

 

जबकि, केबिन में बैठे लोगों को निकलने में समय लग गया। इसी दौरान कुछ लोगों ने समझदारी दिखाते हुए लकड़ी से तार को ऊंचा उठा कर डीजे वाहन को आगे बढ़ाने की कोशिश की। साथ ही केबिन में बैठे लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें 22 वर्षीय दक्षा पत्नी गौरव निवासी पाटी सुखसर निकलने से पहले ही गंभीर रूप से झुलस गई। सभी को बाहर निकालने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर दक्षा को मृ*त घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार हादसा स्थल पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा था।

 

 

 

 

यहां पूर्व निर्मित सड़क पर भराव कर नई सड़क बनाई जा रही है। इस कारण सड़क करीब 4 फीट तक ऊंची हो गई। वहीं विद्युत तार पहले से ही झूल रहे थे। इस कारण डीजे वाहन तार के संपर्क में आ गया, जिससे हादसा हुआ। बिना सुरक्षित बाइपास दिए यहां सड़क निर्माण कार्य किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं झूलते तार भी निगम की कार्यशैली को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस, पुलिस, बिजली विभाग में फोन किया।

 

 

 

सूचना पर मौके पर दो 108 एम्बुलेंस पहुंची। इधर, पुलिस एक्टिव हुई और पूरा रास्ता खुलवाया। एंबुलेंस पायलट मोहनलाल मीणा, भरत कुमार, ईएमटी विपुल चनाना, सोहनलाल निनामा ने सभी घायलों को बिना देरी के अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में भी चीख पुकार से अफरा – तफरी मच गई। इस दौरान डीजे चालक लालसिंह पुत्र वजा हिंडोलिया सुखसर, श्यामली पत्नी मन सिंह नवांगाव, लक्ष्मी पत्नी कालूराम निवासी आनंदपुरी भी घायल हुए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बांसवाड़ा रेफर कर दिया गया है। वहीं मृ*तका के शव को अस्पताल में रखवाया गया है।

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai madhopur

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !