Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

लिंग चयन रोकने के लिये बेटियाँ देगी सूचनाएं

झूलेलाल मन्दिर शहर सवाई माधोपुर में भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के तत्वाधान में आर. के. संस्थान सवाई माधोपुर द्वारा आयोजित अल्पसंख्यक महिलाओं के मुद्दों पर नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में नई रोशनी योजना के अंतर्गत महिलाओं ओर बेटियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में आशीष गौतम जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) ने उपस्थित बेटियों व महिलाओं को बेटी अनमोल है, बेटी बचाओं अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ साथ पीसीपीएनडीटी एक्ट, 1994 के कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में पुरूषोतम शर्मा प्रोग्राम काॅआर्डिनेटर, आर.के.संस्थान, महविश परवीन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Daughters will give information to stop gender selection

आशीष गौतम जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) ने उपस्थित महिला प्रशिक्षणार्थीयों ने बेटियों की सुरक्षा, बेटों से वंश चलानें, बेटे बुढापें में सहारा व धार्मिक कारणों इत्यादि के कारण समाज बेटियों को जन्म नहीं देना चाहने पर उक्त कारणों पर विस्तार से चर्चा की। कन्या भ्रूण हत्या एव जाचं के कारण बेटियों के जन्म में लगातार घट रही है व इनके प्रति अपराधों में बढ़ोतरी भी हो रही है। राज्य व जिले में बेटियों के जन्म नहीं लिये जाने, लिंग भेदभाव, कन्या भ्रूण जांच एवं हत्या के कारणों व परिणाम के बारें मे विस्तार से चर्चा करते हुए बताया। आशीष गौतम ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, 104/108 टोलफ्री नम्बर, व्हाटस ऐप नम्बर 9499997795, ईमेल आईडी पीसीपीएनडीटी जयपुर एटदारेट जीमेल डाॅट काॅम पर लिंग चयन करने वालों या करवाने वालों की पुख्ता सूचना देने पर मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत कुल ढाई लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि देने, डिकाॅय कार्यवाही के बारे में विस्तार से बताया। जिस पर उपस्थित महिलाओं ने ऐसे काम करने वालों की सूचनाएं जरूर से जरूर देने पर सहमति प्रदान की।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

A broken culvert in Sawai Madhopur has caused problems, affecting everything from children's education to farming.

सवाई माधोपुर में टूटी पुलिया बनी मुसीबत, बच्चों की पढ़ाई से खेती तक सब प्रभावित

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के पुराने शहर क्षेत्र में लटिया नाले पर बनी राजबाग पुलिया …

IFWJ submitted memorandums to Collector in the name of the PM regarding Swad restaurant Jaisalmer

जैसलमेर प्रकरण पर भड़के पत्रकार, पीएम मोदी के नाम सौंपे ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के बैनर तले जैसलमेर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !