Saturday , 5 September 2026
Breaking News

मिशन मोड़ में समर्पित होकर आपसी समन्वय से करे कार्य: संभागीय आयुक्त

विकास, फ्लैगशिप एवं बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर दिए निर्देश

 

 

संभागीय आयुक्त भरतपुर सांवरमल वर्मा ने जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला की उपस्थिति में आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य सरकार की विकास योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति समीक्षा की तथा विभागवार अधिकारियों को योजनाओं से लोगों को लाभांवित करने के निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्य, मुख्यमंत्री बजट घोषणा क्रियांविति एवं अन्य बिन्दुओं पर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिले से संबंधित बजट घोषणाओं की क्रियांविति, चल रहे प्रोजेक्ट एवं अन्य कार्यों की प्रगति समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभांवित करने के निर्देश दिए।

 

 

 

संभागीय आयुक्त ने बैठक में चिकित्सा विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना से निरोगी राजस्थान, नशा मुक्ति, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, राजश्री योजना, जननी सुरक्षा योजना, ब्लड बैंक और मदर मिल्क बैंक के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सामान्य चिकित्सालय में दवाईयों की उपलब्धता, जांच लेब, आवश्यक उपकरणों सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं तैयारियों की समीक्षा की।

 

 

 

बैठक में संभागीय आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों से राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के पंजीयन एवं भुगतान की स्थिति, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जांच योजना, मुख्यमंत्री की घोषणाओं की क्रियांविति की प्रगति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री लघु प्रोत्साहन योजना, काली बाई भील मेधावी स्कूटी, देवनारायण स्कूटी, किसान मित्र ऊर्जा योजना, जल जीवन मिशन, वृहद पेयजल परियोजना, इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं इन्दिरा रसोई की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त ने नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज से इन्दिरा रसोई योजना के तहत लाभार्थियों को उपलब्ध करवाये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच समय-समय करवाने के निर्देश दिए।

 

Dedicated in mission mode, work with mutual coordination- Divisional Commissioner

 

बैठक में संभागीय आयुक्त ने जल जीवन मिशन के तहत अब तक हुई प्रगति की समीक्षा कर मिशन मोड़ में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने जयपुर विद्युत वितरण निगम की योजनाओं की समीक्षा की तथा कृषि कनेक्शन, जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने के संबंध में जानकारी ली। बैठक में जिला परिषद के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मनरेगा कार्यों की स्थिति, स्वच्छ भारत अभियान की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक से जिले में अब तक पेंशन योजना में कितने लाभार्थियों के नाम जोड़े गये। पेंशन योजना के तहत प्रत्येक माह में कितने लोगों के आवेदन पत्र स्वीकृत किये जाते है, इस संबंध में जानकारी ली।

 

 

 

संभागीय आयुक्त ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचे, इसके लिए मिशन मोड़ में समर्पित होकर आपसी समन्वय से कार्य करें। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना, एसडीएम सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत विभाग सवाई माधोपुर रामखिलाड़ी मीना, एसईपीएचईडी सीताराम मीना, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र सुग्रीव मीना सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं:- संभागीय आयुक्त ने बैठक के बाद जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आमजन की समस्याएं सुन मौके पर अधिकारियों को त्वरित सुनवाई कर समाधान के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !