Saturday , 5 September 2026
Breaking News

3 नवंबर तक चलेगा डेंगू मुक्त राजस्थान अभियान, हेल्थ वर्कर्स की छुट्टियों पर लगी रोक

चिकित्सा विभाग द्वारा मौसमी बीमारियों व डेंगू की रोकथाम के लिए 20 अक्टूबर से 3 नवंबर तक डेंगू मुक्त राजस्थान अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत चिकित्सा विभाग स्थानीय विभागों के साथ मिल कर सर्वे दलों का गठन, एंटीलार्वा गतिविधियां, फोगिंग, गम्बुशिया मछली का उपयोग व लार्वा प्रदर्शन आदि गतिविधियां संपादित करेगा।

 

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि राज्य स्तर से चिकित्सा मंत्री द्वारा वीसी के माध्यम से अभियान के संचालन के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि चरणबद्ध रूप से कार्य करके मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप पर काबू पाया जा सकता है। इस समय बारिश के बाद डेंगू, मलेरिया व स्क्रब टायफस की संभावना बनी रहती है। इसलिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा।

 

Dengue-free Rajasthan campaign will run till November 3, ban on health workers' holidays in sawai madhopur

 

साथ ही जिले में सतत कंट्रोल रूम की स्थापना व रैपिड रैस्पांस टीमों का गठन किया गया है। अभियान में मौसमी बीमारियों से बचाव एवं नियंत्रण हेतु मेडिकल टीमों द्वारा घर-घर सर्वे कर चिन्हित रोगियों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने, एंटीलार्वा गतिविधियां, फोगिंग, उपचार हेतु संबंधित चिकित्सालय में रेफर करने व मौसमी बीमारियों से बचाव व नियंत्रण के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।

 

 

डॉ. मीना ने बताया कि जिले में अभियान की शुरूआत हो चुकी है। सभी हेल्थ वर्कर्स के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। सभी चिकित्सा संस्थानों को मौसमी बीमारियों हेतु बैड आरक्षित रखनेे के लिए निर्देशित किया गया है। अभियान के लिए 600 टीमों का गठन कर, तैयारियां पूरी कर, आवश्यक दिशा-निर्देश देकर घर-घर भेजा जा रहा है। साथ ही डेंगू के मरीज मिलने वाले स्थानों पर फॉगिंग भी करवाई जा रही है।

 

बचाव के लिए अपनाएं उपाय:-

 

मौसमी बीमारियों से बचने के लिए उन्होंने सलाह दी है कि पानी की टंकियां, कूलरों को 7 दिवस में साफ किया जाए, गमले की ट्रे, पुराने टायर, टूटे फूटे सामानों में भरे पानी को खाली करें, घरों के आस- पास पानी का भरान ना होने दें। मच्छरों से बचाव हेतु पूरे आस्तीन के कपडे पहनें।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !