Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बाद उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी सबसे पावरफुल मंत्री 

राजस्थान में मंत्रियों को बांटे गए विभागों के तहत पूर्व राज परिवार की सदस्य उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को वितरित किए विभागों से पूरे मंत्रिमंडल में उनका कद ही बढ़ा दिया गया है। इन्हें महत्वपूर्ण वित्त विभाग के साथ कला,साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग, पर्यटन विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग, महिला व बाल विकास व के साथ बाल अधिकारिता विभाग सौंपे गए है। वही दूसरे मजबूत मंत्री गजेंद्र सिंह है, जिन्हें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सौंपा गया है। तीसरे कद्दावर विभाग के मंत्री मदन दिलावर है, जिन्हें स्कूल शिक्षा व संस्कृत शिक्षा विभाग के साथ पंचायती राज विभाग सौंपा गया है।

 

Deputy Chief Minister Diya Kumari is the strongest minister after Chief Minister Bhajanlal Sharma

 

वही, सुमित गोदारा को खाद्य विभाग, झाबर सिंह खर्रा को नगरीय विकास विभाग व स्वायत शासन विभाग व संजय शर्मा को वन विभाग, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन व सूचना व प्रौद्योगिकी विभाग(स्वतंत्र प्रभार) सौंपा गया है। राजस्थान में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार भी हो गया था। लेकिन, लंबे समय से मंत्री बने विधायक विभाग वितरण के लिए इंतजार करते दिख रहे थे। शुक्रवार को तीन दिवसीय डीजी-डीआईजी कांफ्रेंस के दौरान जयपुर दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भजनलाल के मंत्रिमंडल के मंत्रियों को विभागों का वितरण कर उन्हें जिम्मेदारी सौंप दी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !