Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

राज्य स्तरीय अमृता हाट का हुआ उद्घाटन

जयपुर: उपमुख्यमंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने जवाहर कला केंद्र में शुक्रवार शाम को राज्य स्तरीय अमृता हाट का फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। यह राज्य स्तरीय अमृता हाट 4 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में शासन सचिव महिला एवं बाल विकास महेन्द्र सोनी भी उपस्थिति रहे।
Deputy CM Diya Kumari inaugurated State level Amrita Haat in jaipur
उपमुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय अमृता हाट में राजस्थान के विभिन्न जिलों के 80 महिला स्वयं सहायता समूहों एवं महिलाओं द्वारा निर्मित/मूल्य संवर्धित उत्पादों की बिक्री के लिए लगाई गई 123 स्टॉल्स का अवलोकन किया। उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन करते हुए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना की और खरीददारी भी की। उन्होंने उत्पादों की खरीदारी कर उनका यूपीआई ऑनलाइन भुगतान किया।
उन्होंने युवा हस्तशिल्पियों को सोशल मीडिया का उपयोग कर मार्केटिंग करने की सलाह दी। उन्होंने उत्पादों के फोटो, वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने की सलाह दी। उन्होंने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार महिला हस्तकारों को मौक़ा, मंच और मार्केट देने के लिए प्रयासरत है। दिया कुमारी ने कहा कि स्वयं सहायता सामूह की महिलाओं द्वारा निर्मित हस्त निर्मित उत्पाद बेहतरीन हैं। इनके निर्माण में बहुत मेहनत लगती है। गरीब महिलाएं अपने हाथों के हुनर से शानदार उत्पाद तैयार कर अमृता हाट जैसे बाजार में बेचने के लिए प्रदर्शित करती हैं।
दिया कुमारी ने खरीदा बाड़मेर का कपड़े से बना कलात्मक बैग:
दिया कुमारी को बाड़मेर की स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित कपड़े के कलात्मक बैग ने आकर्षित किया। उन्होंने बैग को सराहना की तथा ऑनलाइन भुगतान कर खरीदा। इसके साथ ही उन्होंने कई कलात्मक उत्पाद जैसे कुशन, साड़ी, दुप्पटे, सजावटी सामान की खरीददारी की। वहीं उन्होंने नमकीन, पापड़, अचार चूरन का स्वाद चखा और खरीददारी की।
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से किया संवाद और उन्हें किया प्रोत्साहित:
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद किया तथा उनके उत्पादों की खूब प्रशंसा की। दिया कुमारी ने यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में प्रस्तुत किए गए कालबेलिया नृत्य को देखकर इन कलाकारों की कला की प्रशंसा कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
शासन सचिव महेन्द्र सोनी ने बताया कि राज्य स्तरीय अमृता हाट में सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेल्फी पॉइंट, डू इट योर सेल्फ कॉर्नर, आत्मरक्षा प्रशिक्षण डेमो, फूड कोर्ट आदि मुख्य आकर्षण हैं। मेला परिसर में आगन्तुकों के स्वादानुसार समोसा, तंदूरी चाय, भेल-पूरी, चाय-कॉफी, आईसक्रीम एवं अनेक लजीज आईटम उपलब्ध करवाये गये हैं।
इस राज्य स्तरीय अमृता हाट में आमजन का नि:शुल्क प्रवेश हैं, जहां वे मनोरंजन और उत्सव के साथ कलाकारी और सांस्कृतिक कार्यक्रम देख सकते हैं और खरीददारी भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हाट में हैण्डीक्राफ्ट, कशीदाकारी, लाख की चूडियों, पेपरमेशी आईटम, सलवार सूट, टेराकोटा, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, चिकन एवं जरी वर्क, कांच एवं पेच वर्क, अचार, मुरब्बा, मसाले एवं अन्य हस्तनिर्मित आकर्षक उत्पाद उपलब्ध हैं।
उल्लेखनीय है कि जयपुराइट्स अमृता हाट मेले में काफी रूचि दिखाते हैं तथा उन्हें साल भर इस मेले के लगने का इन्तजार रहता है क्योंकि अमृता हाट में हस्तनिर्मित उत्पादों के दाम भी वाजिब रहते है। इस अवसर पर निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) ओ पी बुनकर, अतिरिक्त निदेशक महिला अधिकारी नीतू राजेश्वर, अतिरिक्त निदेशक भारत भूषण, उपनिदेशक महिला अधिकारिता, जयपुर राजेश डोगीवल, विजयश्री तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !