Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

आपसी सहमति से हुआ खातेदारी जमीन का बंटवारा

प्रशासन गांव के संग अभियान के डिडवाड़ा शिविर में कलेक्टर के समक्ष भाईयों की सामलाती जमीन के बंटवारे का मामला सामने आया। उन्होने उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार को मामले में जांच कर बंटवारे की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए है।

 

 

 

 

शिविर में गांव के गंगाधर, रामलाल, मदनलाल और शंभूलाल एवं इनके भतीजे मेघराज व बनवारी ने सामलाती भूमि के बंटवारे का आवेदन प्रस्तुत किया। मौके पर ही पटवारी एवं अन्य राजस्व कर्मियों ने जमीन के कागजातों की जांच की। आपसी सहमति से बंटवारे का पत्र तैयार किया।

 

 

 

 

लगभग 2.78 हैक्टेयर भूमि का बंटवारा पत्र तैयार कर कलेक्टर ने भाईयों को सौंपा। बंटवारा पत्र प्राप्त करने पर भाईयों के मुंह से निकला भला हो सरकार का जो भाईयों के बीच झगड़े की जड़ खत्म हो गई। आपसी सद्भाव एवं भाईचारा बना रहा।

 

 

 

राजस्व खाते में नाम हुआ दुरस्त, मिल सकेगा योजनाओं का लाभ

 

रामकिशोर का प्रशासन गांव के संग अभियान शिविर में राजस्व खाते में नाम दुरस्ती का कार्य आसानी होने से रामकिशोर प्रसन्न है तथा शिविर आयोजन के लिए मुख्यमंत्री का आभारी है। रामकिशोर पुत्र धन्नालाल बैरवा का ग्राम मेई खुर्द के राजस्व खाता संख्या 29 में नाम गलत था। राजस्व खाता संख्या में नाम गलत होने से प्रार्थी को विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। पूर्व में खाता संख्या में नाम सही करवाने के लिए कई बार आवेदन किये, लेकिन खाता संख्या में उनका नाम सही नहीं किया गया।

 

 

 

 

 

आज मंगलवार को पंचायत समिति खण्डार के ग्राम पंचायत मेई कलां में प्रशसन गांवो के संग अभियान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रामकिशोर नें खाता संख्या में नाम दुरस्तीकरण का आवेदन शिविर प्रभारी के सामने प्रस्तुत किया। शिविर प्रभारी के निर्देशानुसार पटवार हल्का मई कलां एवं भू.अ.निरीक्षक की रिपोर्ट तथा तहसीलदार खण्डार की अनुशंसा पर जमाबन्दी सम्बत 2070-73 में खाता संख्या 29 में किशोर के नाम को दुरस्त कर रामकिशोर किया गया।

 

 

 

खाता संख्या में नाम सही होने पर रामकिशोर बहुत प्रसन्न हुआ और प्रशासन गांवो के संग अभियान की प्रशंसा की। रामकिशोर ने शिविर प्रभारी को धन्यवाद दिया और बताया कि आज मेरा काम हुआ, मैं बहुत खुश हूं।

 

Distribution of Khedari land by mutual consent in Prashasan Gaon Ke Sang Abhiyan

 

 

मांगी देवी को मिला जॉब कार्ड, मिल सकेगा रोजगार

 

 

प्रशासन गांव के संग अभियान का मेई कलां शिविर मांगी देवी के लिए सुखद रहा। मांगी देवी पत्नि मनफूल मीना निवासी सांवलपुर को कई दिनों से जॉब कार्ड नहीं बन पाने से परेशानी हो रही थी। मांगी देवी की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण वह काफी दिनों से जॉब कार्ड बनवाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन उसका जॉब कार्ड नहीं बन पाया जिसके कारण प्रधानमन्त्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

 

 

 

 

 

 

लेकिन आज मंगलवार को पंचायत समिति खण्डार के मेई कलां में आयोजित प्रशासन गांवो के संग अभियान शिविर में मांगी देवी ने जॉब कार्ड का आवेदन किया। इस पर शिविर प्रभारी के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत मई कलां द्वारा मांगी देवी का जॉब कार्ड बनाया गया। जॉब कार्ड पाकर मांगी देवी बहुत खुश हुई।

 

 

 

 

 

अब मांगी देवी को जॉब कार्ड से एक साल में 100 दिन का रोजगार प्राप्त होगा एवं उसको प्रधानमन्त्री आवास योजना का लाभ भी मिल सकेगा जिससे उसके परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा। मांगी देवी ने इसके लिए शिविर प्रभारी का धन्यवाद दिया और बताया कि आज मेरा काम हुआ, मैं बहुत खुश हूँ।

 

 

बुधवार को 6 स्थानों पर होगा शिविरों का आयोजन

 

 

प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत कल बुधवारको जिले की 6 पंचायतों में शिविरों का आयोजन होगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने बताया कि बुधवार को सवाई माधोपुर की टोडरा, बौंली की गोतोड़, मलारना डूंगर की मलारना चौड़, गंगापुर सिटी की खूंटला सलौना, बामनवास की पिपलाई और खंडार की खण्डेवला ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन होगा।

 

 

 

इसी प्रकार प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत बुधवार को नगर परिषद सवाई माधोपुर के वार्ड नंबर 12 से 18 के लिए शिविर हनुमान मंदिर, नंदबाबा गौशाला के पास खेरदा में तथा बुधवार को नगर परिषद गंगापुर के वार्ड संख्या 18 से 22 के लिए शिविर कोलीपाड़ा नंबर 3 स्कूल के पास गंगापुर सिटी में होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !