Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन

कोरोना वाइरस के संबंध में जागरूकता के साथ स्टैंडर्ड ऑपेरटिव प्रोसेस का फॉलो किया जाए। इस संबंध में पूरी जागरूकता एवं सतर्कता बरती जाए। यह बात जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह ने कॉलेज के पास निजी गार्डन में होटल संचालकों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कोरोना वाइरस के खतरे को देखते हुए आयोजित एडवाईजरी मिटिंग में कही।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने कोरोना वाइरस के संबंध में भारत एवं राज्य सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इरान, इटली, जापान, कोरिया सहित प्रभावित देशों से आने वाले पर्यटकों को होटल में चेक इन करवाने से पूर्व उनकी स्क्रीनिंग करवाई जाए। स्क्रीनिंग के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा टीमें गठित की गई है। चिकित्सा विभाग की टीम सूचना पर तुरंत पहुंचकर स्क्रीनिंग करेगी। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि इस संबंध में भारत सरकार के प्रोटोकॉल को फोलो करना हैं। अवेयरनेस इंप्रुव करना हैं। उन्होने कोरोना के संबंध में बताया कि हवा से फैलने वाली बीमारी है। भारत एवं राज्य सरकार की गाइडलाइन की पालना की जाए। कोरोना के संबंध में छोटा से गेप भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। जरा सी लापरवाही बडा चेलेन्ज बन सकती है। उन्होंने कहा कि कोई भी पर्यटक संदेहास्पद हो तो पूरी स्क्रीनिंग, काउंसलिंग करवाई जाए। कलेक्टर ने रेलवे स्टेशन प्रबंधक को भी निर्देश दिए कि विदेशी पर्यटकों के लिए अनाउंस करवाएं एवं उनके लिए अलग से काउंटर लगाकर स्क्रीनिंग करवाई जाए।

District administration alert mode regarding corona virus
कलेक्टर डॉ. सिंह ने कोरोना के संस्पेक्टेड एवं लक्षणों के संबंध में भी जानकारी दी तथा चिकित्सा विभाग की टीमों द्वारा जांच करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मॉस्क लगाकर रखने, होटल में ऐसे पर्यटक आ भी गए है तो कक्ष एवं अन्य स्थान जहां भी वो विदेशी होटल से बाहर घूमे हो वहां का ट्रीटमेंट करवाने, उन्हें आइसोलेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने होटल संचालकों को आने वाले पर्यटकों की ट्रेवल हिस्ट्री भी देखने के निर्देश दिए। क्लीनिकली चेक करने, सिंपटोमेटिक है तो क्वारंटाइन एरिये में रखने के निर्देश दिए। साथ ही इसके लिए हेल्प लाइन नंबर 011-23978046 पर सूचना देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि सीएमएचओ के नियंत्रण कक्षनंबर 07462-235011 एवं कलेक्ट्रेट के नियंत्रण कक्ष नंबर 07462-220201 पर सूचना दें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कोरोना वाइरस के संक्रमण के संबंध में प्रिवेंटिव मेजर अपनाने तथा निर्देशों की पालना करने की बात कही। इस मौके पर पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक ने विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी की पालना के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, पीएमओ डॉ. बीएल मीना ने भी चिकित्सा विभाग की तैयारियों, बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। बैठक होटल संचालको को टीवी स्क्रीन के माध्यम से जानकारी दी। होटल संचालकों की जिज्ञासाओं एवं सवालों के जवाब भी कलेक्टर द्वारा दिए गए। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर कैलाश चंद्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र यादव, सीईओ जिला परिषद सुरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न होटल संचालन उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !