Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जिला प्रशासन की अभिनव पहल उडान, बालिकाओं को मिलेंगे कैरियर गाइडेन्स के टिप्स

कोई भी लक्ष्य छोटा हो जाता है जब उसके लिये कड़ी मेहनत कि जाये: जिला कलेक्टर

 

कोई भी लक्ष्य छोटा हो जाता है जब उसके लिये कड़ी मेहनत कि जाये। इन्हीं सपनों को साकार करने के उद्देश्य से जिले की बेटियां उच्च शिखर की ओर उडान भर सके इसके लिये जिला प्रशासन द्वारा जिले में संचालित नवाचार “उडान” भविष्य की उडान संवाद कार्यक्रम के तहत जिले की बेटियों को कैरियर गाइडेन्स संवाद कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत आज मंगलवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय सवाई माधोपुर में जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने कॉलेज की छात्राओं से संवाद करते हुए कैरियर गाइडेन्स के संबंध में जानकारी दी।

 

 

संवाद कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर ओला ने कहा कि बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण के करने के पश्चात सही कोर्स या कैरियर चुनना मुश्किल हो सकता है लेकिन एक निर्धारित दिशा एवं उचित मार्गदर्शन होने से आपको भविष्य में नौकरी पाने में मद्द मिलती है। उन्होंने कहा कि थोडी मेहनत, प्लानिंग और सेल्फ रिफ्लेक्शन के साथ आप अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ छात्र कैरियर का चयन उचित समय पर करते है उन्हें किस फिल्ड में जाना है वहीं कुछ छात्र कैरियर चुनने को लेकर असमंजस की स्थिति में रहते है।

 

District Administration's innovative initiative UDAN in sawai madhopur

 

उन्होंने कहा कि इस संवाद कार्यक्रम के तहत जिले की छात्राओं को कैरियर गाइडेन्स के संबंध में विषय विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जायेगी। साथ ही कम्पीटिशन की तैयारी करने वाली छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी के संबंध में जानकारी दी जायेगी। जो छात्रा जिस क्षेत्र में अपने कैरियर को चुनना चाहती है उस क्षेत्र के विषय विशेषज्ञों द्वारा इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी। जिला कलेक्टर ओला ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि स्वयं का आंकलन करे इस बारे में सोचे की आप किस क्षेत्र में अच्छा कार्य कर सकते हैं।

 

आपकी क्या पसंद है, इसके बाद फैसला ले कि आपके लिये कौनसा कोर्स कैरियर के हिसाब से सर्वश्रेष्ठ होगा। अपनी कमजोरियों को ध्यान में रखकर उन्हें सुधारने की बात कही। इस दौरान जिला कलेक्टर ने छात्राओं से अपने लक्ष्य को निर्धारित कर कैरियर के प्रति निष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी एवं समय का पूर्ण सद्उपयोग कर कठिन परिश्रम से कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जीवन में अगर आपको कभी थकान महसूस हो तो अपने माता-पिता को याद करना। सेमिनार में उपस्थित छात्राओं से प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में सवाल जवाब कर कैरियर गाइडेन्स के बारे में जानकारी दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !