Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला प्राधिकरण सचिव श्वेता गुप्ता ने राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में किया बैठक का आयोजन

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज गुरूवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा 12 मार्च को आयोजित होने वाली ऑनलाईन/ऑफलाईन राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिये बैंक अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

 

श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने बताया कि 12 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक/फौजदारी, दीवानी, 138 एन.आई. एक्ट के अन्तर्गत चैक अनादरण मामले, पारिवारिक/वैवाहिक मामले, पानी-बिजली के मामले, बैंक रिकवरी मामले, मोटर दुर्घटना क्लेम संबंधी मामले एवं प्रिलिटिगेशन स्तर के बैंक, जल, विद्युत, लोक सफाई एवं स्वच्छता, टेलीफोन बिल, परिवहन सेवा दोष संबंधी मामले, बीमा सेवा दोष संबंधी मामले, अस्पताल एवं औषधालय सेवा दोष संबंधी मामलों का आपसी समझाईश एवं राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया जाना है।

 

District Authority Secretary Shweta Gupta organized a meeting regarding National Lok Adalat in sawai madhopur

 

साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने भी अधिकारीगण को प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक राजीनामा करवाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्री-लिटीगेशन प्रकरणों के आगामी लोक अदालत में अधिकाधिक निस्तारण के विशेष प्रयास करने हेतु बैक एवं वित्तीय संस्थाओं के प्री लिटीगेशन प्रकरणों के निस्तारण करवाने, अधिकाधिक प्री-लिटिगेशन स्तर के प्रकरणों को रैफर किये जाने तथा प्रकरणों की सूची समय पर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर श्योपाल मीना जिला अग्रणी प्रबन्धक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !