Thursday , 23 July 2026
Breaking News

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने चौक पोस्टों का किया औचक निरीक्षण

चैकिंग में सहयोग न करने पर धारा 353 के तहत हो कार्यवाही : पुलिस अधीक्षक

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने गत सोमवार को खेरदा एसएसटी चैक पोस्ट एवं एफएसटी टीम द्वारा लोकसभा आम चुनाव में प्रतिबन्धात्मक सामग्री की रोकथाम के लिए की जा रही जांच का आकस्मिक निरीक्षण कर अधिकारियों को जांच एवं निगरानी व्यवस्था को देखा तथा सक्रियता के साथ प्रभावी कार्यवाही करने के आवश्यक निर्देश प्रदान किए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जांच के दौरान वाहनों में प्रतिबन्धात्मक सामग्री के परिवहन को रोकने के लिए सघन निरीक्षण करने एवं यात्री वाहनों में जांच के समय शालिनता से व्यवहार करते हुए बैग एवं अन्य सामग्री की जांच करने के निर्देश दिये।

 

उन्होंने कहा कि माल वाहक वाहनों का सघन निरीक्षण किया जाये, माल लदान, जीएसटी बिल एवं गन्तव्य स्थान के बारे में संतोषजनक जानकारी मिलने के बाद ही जाने दें। उन्होंने चैकपोस्ट पर सभी वाहनों को आदर्श आचार संहिता की गाइड लाइन के अनुसार जांच कर अनावयश्क भ्रमण करने वाले वाहनों को चिन्हित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

 

District Election Officer and Superintendent of Police conducted surprise inspection of Chowk posts

 

उन्होंने अवैध शराब, अवैध हथियार या नकदी मिलने पर सम्बंधित विभागों को भी सूचित करने के निर्देश दिए। जिला पुलिस अधीक्षक ने बेरिकेटिंग चैक पोस्ट के समीप लगाने व सीसीटीवी द्वारा सजगता से निगरानी सुनिश्चित करने एवं सूचना तंत्र बनाये रखते हुए प्रतिबंधात्मक सामग्री के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने दल द्वारा संधारित किये जा रहे रजिस्टर एवं विडियोग्राफी का भी अवलोकन किया तथा चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार सभी कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के साथ अभ्रता पूर्वक व्यवहार करने वालों एवं जांच प्रक्रिया में सहयोग न करने वालों के खिलाफ धारा 307 के तहत राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने चैकिंग के दौरान ब्लैक शीशे वाली गाडियां को सीज करने के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !