Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

सवाई माधोपुर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने सोमवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज सवाई माधोपुर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बलवीर सिंह, कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष महेश चंदेल एवं कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी अजय शर्मा मौजूद रहे।

District Election Officer inspected the EVM-VVPAT warehouse in sawai madhopur

 

 

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस की साफ-सफाई व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित संधारण से संबंधित जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही परिसर में अग्निशमन यंत्रों की कार्यप्रणाली की जांच कर दीमक आदि की रोकथाम के लिए मौके पर ही छिड़काव करवाया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा कर्मियों को वेयरहाउस की सतर्क निगरानी करने तथा रोस्टर के अनुसार ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।

 

 

 

इस दौरान वेयरहाउस में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा व पारदर्शिता पर किसी प्रकार का संदेह न रहे। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग गोविंद सहाय मीणा, अग्निशमन अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !