Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिला प्रभारी सचिव ने पढ़ाना में प्रशासन गांव के संग अभियान शिविर का किया निरीक्षण

जिला प्रभारी सचिव डॉ. समित शर्मा ने विभागों की स्टॉल पर पहुंचकर देखी समस्या समाधान की प्रक्रिया 

प्रशासन गांवों के संग अभियान में 22 विभागों के अधिकारी दिन-रात मेहनत कर ग्रामीणों की व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं का समाधान करने में लगे हैं, सभी पात्रों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर मौके पर ही आवेदन ऑनलाइन कर यथासम्भव शिविर में ही योजना लाभ की स्वीकृति जारी करते हैं। आज गुरूवार को सवाई माधोपुर के पढाना में आयोजित शिविर में भी अधिकारियों ने इसी भावना और जोश के साथ ग्रामीणों को लाभान्वित किया लेकिन इससे भी बढकर ग्रामीणों के लिये सुखद आश्चर्य यह रहा कि जिला प्रभारी सचिव डॉ. समित शर्मा ने शिविर में आये ग्रामीणों से संवाद के लिये मंच छोड़ा और स्वयं उनके पास गये, स्थानीय बोली में उनसे बात कर उनका हौसला बढ़ाया ताकि वे अपना समझ कर उन्हें विस्तार से समस्या बतायें।

 

 

 

ग्रामीणों से संवाद कर जिस-जिस समस्या का मौके पर समाधान हो सकता था, प्रभारी सचिव ने मौके पर समाधान करवाया तथा जिस समस्या के समाधान में कुछ समय लगेगा उसमें सम्बंधित विभाग के अधिकारी से स्पष्ट डेडलाइन लेकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी तथा कहा कि इस समय सीमा में काम न हो तो कलेक्टर या मुझे फोन करें। उन्होंने विभिन्न योजनाओं में लाभान्वितों की सीएम सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी खिंचवाई तथा कहा कि राज्य सरकार आपके कार्य आपके ही गांव में कम से कम समय में कर गांवों और ग्रामीणों का सम्पूर्ण विकास करना चाहती है, इसी के लिये प्रशासन गांवों के संग अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

 

प्रभारी सचिव डॉ. शर्मा ने शिविर में विभागों की स्टाल पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा प्राप्त आवेदन, शिकायतों की जानकारी ली। उन्होंने विभागों द्वारा ग्रामीणों के प्रार्थना पत्रों पर की जा रही कार्रवाई एवं निस्तारण के संबंध में कार्मिकों से सवाल जवाब कर जानकारी ली। उन्होंने केम्प में ग्रामीणों से स्थानीय भाषा में अपनत्व के साथ संवाद किया तथा शिविर में किए जा रहे कार्यों एवं समस्या निस्तारण के संबंध में फीडबेक लिया। उन्होंने हेल्पडेस्क सहित अन्य स्टॉलों पर आवेदन पत्र तैयार करवाने, प्राप्ति रसीद देने तथा उनका काम होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

District in-charge secretary inspected the campaign camp along with the administration village in Padhana

 

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक कैम्प में हैल्प डेस्क है जहां समस्या/आवेदन दर्ज कर सम्बंधित स्टाल पर भेजा जाता है, अभियान की भारी सफलता से बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविरों में पहुंच रहे हैं। प्रभारी सचिव ने पढ़ाना में 155 आवासीय पट्टे, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की विभिन्न योजनाओं में 32 पीपीओ, आवास प्लस के 44 स्वीकृति पत्र वितरित किये। इसी प्रकार उन्होंने 5 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल का वितरण किया।

 

 

 

प्रभारी सचिव ने शिविर में किसानों को अनुदान पर दी जाने वाली कृषि स्प्रे मशीन का वितरण भी किया। शिविर में 72 जॉब कार्ड, 132 शुद्धि, 173 नामांतकरण, 21 रोडवेज स्मार्ट कार्ड के प्रकरण निस्तारित किए। शिविर में प्रभारी सचिव डॉ. शर्मा ने कहा कि शिविरों में गांव एवं गरीब की सेवा एवं उनके गांव में ही समस्याओं का समाधान कर लोगों को लाभांवित किया जा रहा है। शिविर में ग्रामीणों का उत्साह देखकर प्रभारी सचिव ने शिविरों को सफल बताया।

 

 

 

प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत गुरूवार को पढ़ाना के अतिरिक्त भी चौथ का बरवाड़ा की महापुरा, गंगापुर सिटी की बाढकलां एवं वजीरपुर की भालपुर ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन हुआ। जिले में आयोजित इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं उनकी टीम ने उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनी तथा प्राप्त परिवादों का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !