Thursday , 23 July 2026
Breaking News

जिला प्रभारी सचिव ने कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण

जिला प्रभारी सचिव श्रेया गुहा ने जिले के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रविवार को कोविड केयर सेंटर रणथंभोर सेविका अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां उन्होंने सीएमएचओ, पीएमओ एवं प्रशासन के अधिकारियों से कोविड केयर सेंटर में दी जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए।
प्रभारी सचिव ने कोविड केयर सेंटर पर भर्ती मरीजों के उपचार, मिलने वाली सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से फीडबेक लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति, मरीजों के उपचार, उपलब्ध संसाधनों के संबंध में जानकारी ली। कोविड केयर सेंटर सहित डेडिकेटेड कोविड अस्पताल, आइसोलेशन केन्द्र, पीपीई किट, जांच किट तथा सैंपलिंग के संबंध में भी प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा कर फीडबेक लिया।
इसके बाद प्रभारी सचिव श्रेया गुहा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर बीएस पंवार, जिला परिषद के सीईओ सुरेश कुमार, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, पीएमओ डॉ. बीएल मीना सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति, इसे रोकने के लिये किये जा रहे प्रयास, जागरूकता अभियान की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जिला प्रभारी सचिव ने त्यौहारों के अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग और एडवाइजरी की पालना के लिये किये उपायों की भी समीक्षा की। प्रभारी सचिव ने जिले में चलाये जा रहे कोरोना जागरूकता अभियान को सफल बताते हुये इसमें आमजन की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिये। जिले में वर्तमान में 45 वाहनों के माध्यम से आमजन को कोरोना जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान को निरंतर जारी रखते हुए सावधानी ही बचाव है के संबंध में लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने जागरूकता अभियान के तहत जिले में आयोजित की गई गतिविधियों की समीक्षा करते हुए इसकी सराहना भी की।

District in-charge secretary inspects Covid care center

प्रभारी सचिव ने जिला अस्पताल समेत अन्य चिकित्सा संस्थानों में कोरोना सैंपलिंग, चिकित्सा एवं अन्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुये जिला मुख्यालय पर बनने वाले कोविड जॉंच सेंटर के सम्बंध में निर्देश दिये। उन्होंने जिले में जरूरतमंद परिवारों को 3 किश्तों में दी गई 3500-3500 रूपये सहायता, राशन वितरण, प्रवासी श्रमिकों को रोजगार से जोड़ने, जिले के उद्योगों को पुनः पूर्ण क्षमता से चलाने, राज कोशल पोर्टल पर प्रवासी श्रमिकों एवं उद्यमियों की मेपिंग के संबंध में भी जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए।
इस मौके पर जिला कलक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने फीडबैक में बताया कि जिले में गत कुछ दिनों में सैंपलिंग की संख्या को काफी बढ़ाया गया है। लगातार सैंपलिंग होने से कोरोना संक्रमितों की पहचान होने से समय पर उपचार करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये आमजन, धर्म गुरूओं, व्यापारियों से सलाह कर 4 अगस्त से बाजार खुलने का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। रविवार को बाजारों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा। रेस्टोरेंट शाम 8 बजे तक खुल सकेंगे, होटल के लिये समय पाबंदी नहीं रखी गयी है।
सीएमएचओ एवं पीएमओ ने बताया कि कोरोना से रिकवर हो चुके मरीजों से सम्पर्क कर उन्हें प्लाज्मा डोनेट करने के लिये समझाया जा रहा है। 18 से 60 साल आयु का कोरोना रिकवर व्यक्ति प्लाज्मा दान कर कोरोना मरीजों की जान बचा सकता है। प्रभारी सचिव ने जिले में कोरोना जांच, सैंपलिंग एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए यहां की व्यवस्थाओं के संबंध में संतोष जताया तथा लोगों से आग्रह किया कि कोरोना को हराने के लिए जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक घर से बाहर नहीं जाने, आवश्यक हो तो मास्क अवश्य लगाने, दो गज की दूरी का पालन करने, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकनें तथा बार बार साबुन से हाथ धोने का आग्रह किया है। समीक्षा बैठक के अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर बीएस पंवार, जिला परिषद सीईओ सुरेश कुमार, एएसपी गोपाल सिंह कानावत, सवाई माधोपुर एसडीएम रघुनाथ, पीएमओ डॉ. बीएल मीना, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !