Sunday , 7 June 2026
Breaking News

संभागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी ने किया चकेरी ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण

सवाई माधोपुर: भरतपुर संभागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी ने शुक्रवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया के साथ पंचायत समिति सवाई माधोपुर के ग्राम पंचायत चकेरी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी रूप से पहुँचे। उन्होंने कहा कि शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतें दर्ज करना नहीं, बल्कि प्रत्येक समस्या का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है।

 

Divisional Commissioner Dr. Tina Soni inspected the Chakeri Rural Service Camp.

 

 

डॉ. सोनी ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएँ सुनीं और मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। शिविर के दौरान संभागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया द्वारा स्वामित्व योजना के तहत 82 आवासीय पट्टे वितरित किए गए। वहीं पालनहार योजना अन्तर्गत 2 नवीन आवेदन का सत्यापन, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 4 नवीन आवेदन स्वीकृत, विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर बदलने, ढीले तारो को कसवाने, विद्युत कनेक्शन जारी करने संबंधित 9 से अधिक प्रकरणों को मौके पर ही समाधान किया गया।

 

 

 

वहीं राजस्व विभाग द्वारा 18 मूलनिवास एवं 24 जाति प्रमाण-पत्र जारी किए गए। इस दौरान राजस्व विभाग ने नाम शुद्धि के 66, सहमति से विभाजन के 4 प्रकरण निपटाए, कृषि विभाग ने 150 मिनीकिट और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 22 पॉलिसियाँ वितरित की गई, विभिन्न विभागों द्वारा सैकड़ों आवेदनों का त्वरित निस्तारण किया गया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी गौरव मित्तल, तहसीलदार नीरू सिंह, विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !