Sunday , 7 June 2026
Breaking News

डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने भाजपा के सदस्यता अभियान हेतु किया जनसंपर्क

वरिष्ठ भाजपा नेता, भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा भाजपा सदस्यता अभियान के विधान सभा संयोजक डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने भाजपा सदस्यता अभियान हेतु विधान सभा सह-संयोजक गजानंद शर्मा एवं कार्यकर्ताओं के साथ करमोदा, सूरवाल, मैनपुरा, धनौली, गोगोर, सैलू, भैंसखेड़ा तथा खाट कलां आदि ग्रामों में संपर्क किया। डॉ. चतुर्वेदी ने सभी उपस्थित सदस्यों से टोल फ्री नम्बर पर मिस्ड कॉल करके भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह किया। इस अवसर पर डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने उन्हें केंद्र सरकार द्वारा विगत 9 वर्षों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।

 

Dr. Madhu Mukul Chaturvedi did public relations for BJP's membership campaign

 

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में एक करोड़ सैंतीस लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया, ग्यारह करोड़ से अधिक किसानों को प्रति वर्ष 6 हज़ार रुपए प्रदान किए जाते हैं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों को एक करोड़ तैतीस लाख रुपए का भुगतान किया गया, एम्स की संख्या 8 से बढ़कर 23 हुई, आयुष्मान भारत योजना के तहत पचास करोड़ लोगों मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है, जन औषधि केंद्रों पर पचास से नब्भे प्रतिशत तक सस्ती दवाएं प्रदान की जा रही हैं परिणाम स्वरूप जरूरतमंदों के अब तक बीस हजार करोड़ रुपए बचे, हवाई अड्डों की संख्या 74 से बढ़कर 148 हुई, मेट्रो रेल नेटवर्क पांच शहरों से बढ़कर बीस शहरों तक पहुंचा, 53 हज़ार किलोमीटर से अधिक हाईवे का निर्माण हुआ, गांवों को जोड़ने के लिए तीन लाख त्रेपन हज़ार किलोमीटर से भी ज्यादा सड़कों का निर्माण हुआ तथा इसी प्रकार के अनेक जन कल्याणकारी कार्य केंद्र सरकार द्वारा किए गए हैं जबकि प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध अपने चरम पर है। बालिकाएं तथा महिलाएं असुरक्षित है। किसानों और युवाओं के साथ धोखा हुआ है। दलितों पर अत्याचार हो रहे है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता है। आगामी विधान सभा चुनाव में ऐसी नाकारा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। इस अवसर पर राधे श्याम गुर्जर, सत्येंद्र, भरत लाल गुर्जर, जलधारी मीना, घासी लाल मीणा, हेमराज प्रजापत,चंद्र मोहन,महेश कुमार शर्मा, रामू सैन, दीनदयाल, प्रभात, ऋषभ जैन तथा हाकिम मोहम्मद अली सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !