कोटा: कोटा में बढ़ती गर्मी (Summer) और हीटवेव (Heatwave) के असर को देखते हुए स्कूलों के समय में (School Timing) बदलाव किया गया है। कलेक्टर पीयूष समारिया ने आदेश जारी कर कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों का समय 24 अप्रैल से सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया है। यह फैसला विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि मौसम विभाग ने जिले में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है।
साथ ही सभी स्कूलों को पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समय में बदलाव केवल छात्रों के लिए लागू होगा, जबकि स्कूल स्टाफ पहले की तरह निर्धारित समय पर कार्य करेगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कोटा (Kota) में तापमान लगातार बढ़ रहा है और हाल ही में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
