Sunday , 6 September 2026
Breaking News

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जोधपुर के विद्यालयों सहित राजकीय संस्थाओं की जानी हकीकत 

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को जोधपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर विद्यालयों तथा राजकीय संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया और जमीनी हकीकत जानी। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों, पंचायत, आंगनवाड़ी केन्द्र, नंद घर आदि का निरीक्षण किया और इनसे संबंधित व्यवस्थाओं में सुधार के साथ ही उपयुक्त साफ-सफाई के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री ने कुड़ी हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर-2 के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण करते हुए विद्यालय भवन एवं परिसर का विस्तार से अवलोकन किया। विद्यालय भवन की आंशिक जर्जर स्थिति के चलते कुछ कक्षाओं की व्यवस्था खुले मैदान में किए जाने पर उन्होंने वस्तुस्थिति की जानकारी ली और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. धीरज कुमार सिंह एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी संतोष को निर्देश दिए कि भवन निर्माण कार्य का तकमीना बनवाकर जोधपुर विकास प्राधिकरण के साथ चर्चा कर शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य करवाया जाना सुनिश्चित करें। दिलावर ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं, आंगनबाड़ी केंद्र,नंद घर, शौचालय आदि का निरीक्षण किया तथा विद्यालय की साफ-सफाई की व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कक्षा तीसरी, ग्यारहवीं, सातवी आदि के विद्यार्थियों से सहज संवाद भी किया, बच्चों से कविताएं, पहाड़े सुने तथा पूरी आत्मीयता के साथ रोचक अंदाज में उनके सामान्य ज्ञान का परीक्षण भी किया।

 

Education Minister Madan Dilawar knows the reality of government institutions including schools of Jodhpur

 

शिक्षा मंत्री दिलावर ने लूणी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत संगरिया के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपस्थित ग्राम विकास अधिकारी एवं अन्य कार्मिकों से उनके कार्यालय के कार्यकलापों एवं प्रबन्धों आदि के बारे में जानकारी ली, उपस्थिति रजिस्टर, कार्यालय की बैठक विवरण पंजिका आदि अन्य दस्तावेजों का बारीकी से निरीक्षण किया। दिलावर ने फील्ड में जाने की सूचना एवं विस्तृत विवरण की सूचना के लिए कार्यालय में मूवमेंट रजिस्टर संधारित करने के निर्देश दिए और कहा कि कार्यालय की कार्य प्रणाली में आवश्यक सुधार के साथ ही अनुशासन की पालना सुनिश्चित हो सकेगी। शिक्षा मंत्री ने ग्राम पंचायत कार्यालय के ई-मित्र कक्ष, बैठक सभागार, सरपंच कक्ष, रिकॉर्ड रूम, शौचालय आदि का निरीक्षण किया तथा सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भदवासिया का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय परिसर के विभिन्न कक्षा कक्षों का अवलोकन किया, उपस्थिति रजिस्टर, स्टाफ रूम आदि के साथ विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तार से निरीक्षण किया। शिक्षा मंत्री ने विद्यालय के शौचालय  की साफ सफाई पर नाराजगी जताई तथा संबंधितों को इसके लिए निर्देशित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !