Thursday , 23 July 2026
Breaking News

बिना सुरक्षा उपकरणों के संविदाकर्मियों की जान खतरे में डाल रहा बिजली निगम – आशा मीना

आशा ने बिजली संविदाकर्मी की मौत पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने को लेकर दिया धरना

शटडाउन लेकर बिजली पोल पर कार्य करते समय अचानक करंट लगने से संविदाकर्मी की हुई मृत्यु की घटना पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीना ने दुख प्रकट करते हुए सरकार व बिजली निगम से पीड़ित परिवार को 5-5 लाख रुपए की मुआवजा राशि व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर धरना दिया।

 

इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों व निगम अभियंता के सामने पीड़ित परिवार व ग्रामीणों का पक्ष रखते हुए प्रमुख मांग रखी। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए प्रशासन व निगम को चेताते हुए सभी तकनीकी कर्मियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने व इस मामले की जांच करवाकर घटना के प्रति दोषी अधिकारियों व संवेदक के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग रखी।

 

Electricity Corporation putting the lives of contract workers in danger without safety equipment - Asha Meena

 

मीना ने बताया कि खिरनी निवासी एक परिवार का लाल बिजली निगम के संवेदक व अभियंताओं की लापरवाही के चलते अकारण ही मौत के मुहं में समा गया। उन्होंने बताया कि मृतक संविदाकर्मी राजेश रैगर बिना सुरक्षा उपकरणों के बिजली के पोल पर चढ़ा दिया गया। यह सरासर संबंधित संवेदक व बिजली निगम के अभियंताओं की लापरवाही है।

 

बिजली कार्य करने वाले कार्मिकों को नियमानुसार हाथों के दस्ताने, बूट, हेलमेट सहित अन्य सुरक्षा उपकरण दिए जाने चाहिए, लेकिन जिला मुख्यालय पर नियमों को ताक में रखकर बिजली निगम में तकनीकी संविदाकर्मियों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सरकार व प्रशासन को इन घटनाओं पर अंकुश लगाना चाहिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New IFWJ team ready district executive committee announced Sawai Madhopur Vikalp Times

पत्रकारों के हितों के लिए आईएफडब्ल्यूजे की नई टीम तैयार, जिला कार्यकारिणी घोषित

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !