Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रत्येक पात्र को मिले लाभ : प्रभारी सचिव डॉ. समित शर्मा

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत सवाई माधोपुर जिले की पंचायत समिति मलारना डूंगर के उपखण्ड कार्यालय तथा मलारना चौड़ के राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आयोजित शिविरों का जिले के प्रभारी सचिव डॉ. समित शर्मा ने जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव की उपस्थिति में निरीक्षण किया।

 

प्रभारी सचिव ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत आयोजित शिविरों का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। इसके साथ-साथ भारत गणराज्य को सुदृढ़ और विकसित राष्ट्र बनाने में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने इस दौरान सभी को विकसित भारत की शपथ भी दिलाई तथा गोद भराई एवं आंगनबाड़ी में बच्चों के प्रवेश उत्सव की प्रक्रिया भी सम्पन्न कराई।

 

 

 

Every eligible person should get the benefits of Central Government schemes Secretary in charge Dr Samit Sharma

 

 

 

 

 

उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर जाकर प्रगति जांची। साथ-साथ उन्होंने वंचित पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभांवित कराने के निर्देश भी सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रदान किए है। प्रभारी सचिव ने इस दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की पात्र महिलाओं को गैस किट भी मौके पर ही प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाली छात्राओं को भी पुरस्कृत किया। जिला कलेक्टर ने भी विभागीय अधिकारियों से विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत आयोजित शिविरों में प्रगति लाने एवं योजनाओं के अन्तर्गत अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभांवित कराने के निर्देश दिए है।

 

 

 

 

उन्होंने शिविरों के अन्तर्गत लगाए गए स्टॉलों को निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मलारना चौड़ स्थित गिर्राज प्रसाद मीना के खेत पर ड्रॉन से नैनो उर्वरक के छिड़काव प्रदर्शन का अवलोकन भी किया और उन्होंने इस तकनीक का उपयोग अधिक से अधिक किसानों को उनकी फसलों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने में करने की सलाह दी है।

 

 

 

इस अवसर पर भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निदेशक सी.के. रामा स्वामी, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार, उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर, सीएमएचओं डॉ. धर्मसिंह मीना, विकास अधिकारी समय सिंह मीना सहित सरपंच अन्य जनप्रतिनिधि व आम नागरिक उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !