Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

ब्यावर तेजा मेले में पकड़े गए नकली नोट अजमेर के गणेश गुवाड़ी क्षेत्र में छापे गए थे

तेजा मेले में नकली नोट चलाने के मामले में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले से जुडी परतें खुलने लगी हैं। ब्यावर पुलिस ने दिल्ली जाकर क्राइम ब्रांच में पेपरलीक मामले में शामिल शिवलाल गोदारा सहित पांच जनों से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि नकली नोट अजमेर में ही छपे थे। नकली नोट गिरोह का सरगना झालावाड़ का है। जिसकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें रवाना की गई है। शिवलाल गोदारा सहित अन्य आरोपियों ने दिल्ली क्राइम ब्रांच की पूछताछ में कबूला कि अजमेर में गणेश गुवाडी में नकली नोट छापने का काम किया गया।

 

दिल्ली पुलिस नकली नोट छापने में प्रयुक्त की गई मशीन सहित अन्य उपकरण दिल्ली ले गई। ब्यावर पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि गिरोह में अलग-अलग स्थानों के गुर्गे शामिल है। शहर थानाधिकारी भूराराम खिलेरी ने बताया कि ब्यावर पुलिस की टीम एसआई हनुमानराम के नेतृत्व में दिल्ली पहुंची। दिल्ली में क्राइम ब्रांच कार्यालय में पेपर लीक मामले में वांछित शिवलाल गोदारा से ब्यावर के नकली नोट मामले को लेकर पूछताछ की। उसके साथ ही संजीव, सागवाडा निवासी हिमांशु जैन व लोकेश एवं बोरुंदा निवासी शकूर से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ के बाद सामने आया है कि नकली नोट गिरोह का सरगना झालावाड़ का रहने वाला है।

 

Fake notes caught in Beawar Teja fair were printed in Ganesh Guwadi area of ​​Ajmer

 

ऐसे जुड़े तार

खिलेरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भंवरिया पाटन निवासी दीपक, सुरेन्द्र एवं श्रवणी उर्फ सानिया को नागौर जिले के थांवला पुलिस थानान्तर्गत ग्राम कल्याणपुरा निवासी दुर्गाराम उर्फ दुर्गेश ने नकली नोट उपलब्ध करवाए थे। पुलिस ने दुर्गाराम से पूछताछ की तो मामला के तार शिवलाल गोदारा से जा मिले। जब पुलिस ने शिवलाल के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि गोदारा सहित पांच जनों को नकली नोट प्रकरण में दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में जानकारी जुटाने के लिए ब्यावर पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची तो यह मामला सामने आया।

 

शहर थाना पुलिस ने ब्यावर के तेजा मेले में दो युवक और एक महिला को 500 रुपए के जाली नोट चलाते पकड़ा। यह तीनों फुटकर खरीदारी करते हुए नोट चला रहे थे। पुलिस ने इस मामले में भंवरिया पाटन निवासी दीपक, सुरेन्द्र एवं श्रवणी उर्फ सानिया को पकड़ा। इनके कब्जे से पांच सौ रुपए के 90 नकली नोट यानी 45 हजार की नकली करंसी बरामद की। इनके पास नकली नोट चलाने से प्राप्त की गई 3600 रुपए की असली करंसी भी बरामद हुई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !