Sunday , 6 September 2026
Breaking News

3 से 8 मार्च तक यहाँ लगेंगे फार्मर रजिस्ट्री शिविर

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री (एग्रीस्टैक) अभियान तहत 3 मार्च से 5 मार्च, 2025 तक सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत खिलचीपुर, जीनापुर, लोरवाड़ा एवं मुई में, चौथ का बरवाड़ा की आदलवाड़ा कला, पांवडेरा एवं टापुर में, मलारना डूंगर की सांकड़ा, चांदनहोली एवं डिडवाड़ा में, बौंली की गालदकलां, बागडोली एवं हथडोली में, मित्रपुरा की मोरण में, गंगापुर सिटी की छावा एवं सलेमपुर में, बामनवास की कोयला, जाहरा एवं ककराला में, वजीरपुर की बगलाई, जीवली, मैड़ी, मोहचा एवं मीना बड़ौदा में, बरनाला की बिछौछ एवं मोरपा में फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

 

Farmer registry camp will be organized here from 3rd to 8th March in sawai madhopur

 

 

इसी प्रकार 6 मार्च से 8 मार्च, 2025 तक सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत चितारा, पढ़ाना, शेरपुर एवं एण्डा में, चौथ का बरवाड़ा की जौला, भगवतगढ़ एवं शिवाड़ में, मलारना डूंगर की कुण्डली नदी, जोलन्दा एवं बहतेड़ में, बौंली की बांस टोरडा , नीमोद (राठोद) एवं मामडोली में, गंगापुर सिटी की अहमदपुर एवं टोकसी में, बामनवास की खेडली, सीतोड़ एवं सुकार में, वजीरपुर की पावटा, उदेई खुर्द, पीलोदा एवं भालपुर में, बरनाला की नारौली चौड़ एवं भिनौरा में फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

 

 

 

 

यूनिक आईडी से किसानों को मिलेंगी आधार जैसी डिजिटल पहचान:

उन्होंने बताया कि इन शिविरो में ई-केवाईसी, भूमि सत्यापन, खसरा रिकॉर्ड अपडेट और यूनिक आईडी जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फार्मर रजिस्ट्री योजना न केवल किसानों के हित में है, बल्कि यह कृषि क्षेत्र में डिजिटल सुधार और पारदर्शिता लाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि यूनिक आईडी किसानों की आधार जैसी डिजिटल पहचान होगी इसमें उनके सभी भूमि खसरों की जानकारी हिस्सेदारी और व्यक्तिगत विवरण दर्ज होंगे।

 

 

 

इस कार्ड के जरिये किसान सरकारी सहायता, फसल ऋण और बीमा योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे। इस नई व्यवस्था से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ त्वरित और आसान तरीके से मिलेगा साथ ही बार-बार दस्तावेज सत्यापन कराने का झंझट खत्म होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !