चौथ का बरवाड़ा के महात्मा गांधी स्कूल में चल रही 66वीं जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता (17 वर्ष) में फतेह पब्लिक स्कूल की टीम एक बार फिर से खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौथ का बरवाड़ा को 2.0 से हराकर प्रतियोगिता की चैंपियन बनी व अपना खिताब बरकरार रखा।

विद्यालय के शारीरिक शिक्षक ने बताया की फाइनल में धर्मसिंह व मयंक जैन ने गोल किए। टीम के चैंपियन बनने पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. गौवर्धन सिंह राठौड़, प्राचार्य जयशेखर विक्टर, प्राकृतिक सोसायटी की कार्यकारी निर्देशिका कपिंदर कौर, उपप्राचार्य रितु शेखावत व सभी अध्यापक ने प्रसन्नता प्रकट की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया