Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पिता की हत्या के आरोपी को महज 12 घंटे में किया गिरफ्तार

खंडार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को महज 12 घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी कुतबुद्दीन को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

पुलिस के अनुसार परिवादी अलीमुद्दीन पुत्र इब्राहीम निवासी छाण ने गत शुक्रवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई की मेरे भाई कुतबुद्दीन ने मेरे पिताजी इब्राहिम पुत्र सुल्तान खान के सिर में लाठी से मारपीट की जिससे मेरे पिताजी गंभीर घायल हो गए, लेकिन कल शनिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई  मेरे भाई कुतबुद्दीन नें मेरे पिताजी की लाठी से वार कर हत्या कर दी।

 

 

 

 

घटना की गंभीरता को देखते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार दानौदिया सवाई माधोपुर व सीओ ग्रामीण राकेश राजौरा के निर्देशन में थाना खण्डार पर अभियोग संख्या 328/2021 धारा 302 आईपीसी में पंजीबद्ध कर अनुसंधान थानाधिकारी भगवान लाल द्वारा प्रारम्भ किया गया।

 

 

 

Father's murder accused arrested in just 12 hours in chauth ka barwara

 

 

 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कुतबुद्दीन छाण में सामुदायिक केन्द्र की तरफ घूम रहा है जो आज रात को कहीं बाहर जानें की फिराक में है। उक्त मुखबिर की सूचना पर थानाधिकारी मय जाप्ता द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी कुतबुद्दीन खां को सामुदायिक केन्द्र छाण से डिटेन कर अनुसन्धान किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

इस दौरान आरोपी कुतबुद्दीन ने अपनें पिता इब्राहिम के सिर में लट्ठ मारकर हत्या करना कबूल किया। अनुसन्धान से आरोपी कुतबुद्दीन खां पुत्र इब्राहिम निवासी छाण को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में काम में लिए गए लट्ठ को बरामद किया।

 

 

 

 

इसके बाद आरोपी  को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायाधीश ने अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। मामले में अनुसन्धान जारी है।

 

 

 

 

पुलिस टीम में शामिल :- जोधराज सिहं हैड कांस्टेबल, गणपतसिहं हैड कांस्टेबल, महावीर कांस्टेबल, हुकमाराम कांस्टेबल, जगदीश कांस्टेबल, बलराम कांस्टेबल, कुंजीलाल चालक कांस्टेबल रहे।

 

फैशन की दुनिया में एक नया नाम – क्लब फॉक्स सवाई माधोपुर, जहां आपको मिलेंगे एक से एक बढ़िया कपड़े वो भी लेटेस्ट डिज़ाइन में, यहां सूट, ब्लेजर, जैकेट, स्वेट शर्ट, बेसकोट, स्वेटर, डेनिम जीन्स, पार्टीवियर शर्ट, टी-शर्ट, लोअर, ट्राउज़र, फॉर्मल पेंट – शर्ट, कैज़ुअल शर्ट आदि मिलेंगे, 600 स्टोर्स में से सवाई माधोपुर क्लब फॉक्स बेस्ट स्टोर्स में पा चुका है छठा स्थान, वहीं बेस्ट सेलर में यह स्टोर हासिल कर चुका है 9वां स्थान।
दीवाली ऑफर – 2 कपड़े खरीदने पर 6 कपड़े लेकर जाएं
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें : – 9929421787, 7014585283
रवि जैन – क्लब फॉक्स, सवाई माधोपुर
पता – क्लब फॉक्स, लाला ट्रेडर्स के पास मंडी रोड़, सवाई माधोपुर

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !