Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

वित्तमंत्री दीया कुमारी ने 2 घंटे 17 मिनट तक पढ़ा बजट

जयपुर: वित्तमंत्री दीया कुमारी ने आज बुधवार को बजट पेश कर दिया है। दीया कुमारी ने 2 घंटे 17 मिनट तक बजट पढ़ा है। इस बजट में सभी सेक्टरों को लेकर बड़ी घोषणाएं की गई है। इसके साथ ही युवाओं, किसानों, अग्निवीरों, एनर्जी सेक्टर, प्राइवेट सेक्टर में रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर, धार्मिक यात्रा, बिजली क्षेत्र सहित स्टूडेंट सुसाइड रोकने आदि तक को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं।

 

 

Finance Minister Diya Kumari read the budget for 2 hours 17 minutes

 

 

 

स्टूडेंट सु*साइड रोकने के लिए बड़ा कदम:

कोटा, जयपुर, सीकर और जोधपुर में छात्रों की आ*त्मह*त्या रोकने के लिए युवा साथी केंद्र बनाये जाएंगे। 50 करोड़ रुपये के प्रावधान से फिट राजस्थान योजना लागू की जाएगी।

 

 

 

 

रोडवेज बेड़े में 500 नई बसों की घोषणा:

BRTS कॉरिडोर को हटाया जाना प्रस्तावित है। रोडवेज बेड़े में 500 नई बसों की घोषणा की है। हर विधानसभा क्षेत्र में 10-10 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की है। जयपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए 250 करोड़ का प्रावधान है। बालोतरा, जैसलमेर, सीकर, झालावाड़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा सहित 15 शहरों में रिंग रोड बनाया जाएगा। इसके लिए डीपीआर के प्रावधान किए है। सेक्टर रोड के लिए 575 करोड़ रुपए का प्रावधान है।

 

 

 

बजट से एनर्जी सेक्टर को बड़ी सौगात:

राजस्थान के विद्युत तंत्र को मजबूती मिलेगी। बजट से एनर्जी सेक्टर को बड़ी सौगात मिलेगी। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि 6400 मेगावाट के अतिरिक्त उत्पादन की घोषणा की। 50 हजार कृषि कनेक्शन देने की घोषणा की है। 765केवी के 1, 400 केवी के 5, 220 केवी के 13, 132 केवी के 28 और 33/11 केवी के 111 जीएसएस बनाए जाने की घोषणा की.

 

 

 

किसानों को बजट में बड़ी राहत:

भजनलाल सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने घोषणा की है। आगामी एक साल में 50 हजार कृषि कनेक्शन देने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही पांच लाख घरेलू कनेक्शन देने की भी अहम घोषणा की है। इस घोषणा के लिए सिस्टम इम्प्रूवमेंट का भी बजट में प्रावधान किया गया है।

 

 

 

धार्मिक यात्रा के लिए बड़ी घोषणा:

वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थानों की योजना के तहत 6 हजार नागरिकों को हवाई और 50 हजार नागरिकों को रेल के एसी कोच से यात्रा करवाई जाएगी।

 

प्राइवेट सेक्टर में डेढ़ लाख लोगों को रोजगार:

निजी क्षेत्र में भी डेढ़ लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। युवा अपने उद्यम स्थापित कर सकें, इसके लिए 500 करोड़ के फंड का प्रावधान किया जाएगा।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !