Saturday , 5 September 2026
Breaking News

कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन | काटे 15 चालान | वसूला 36 सौ का जुर्माना

कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे है। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा गाइडलाइन की पालना के लिए सख्ती की जा रही है। आज गुरूवार को नगर परिषद सवाई माधोपुर की टीम ने कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर कुल 15 चालान काटे। जिसमें 12 व्यक्तिगत चालान के तहत 1900 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया तथा 3 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर 1500 रूपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही आमजन से गाइडलाइन की पालना करने की अपील की गई। 45 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों को वैक्सीन लगवाने के लिये प्रेरित किया गया। नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि जिला प्रशासन एवं नगर परिषद कोरोना संक्रमण को लेकर बहुत सख्त कदम उठा रही है, जिसके तहत जिला प्रशासन एवं नगर परिषद द्वारा संयुक्त रूप से कोरोना जागरूकता जन आन्दोलन अभियान संचालित किया जा रहा है। नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि कोरोना जागरूकता जन आन्दोलन अभियान के तहत नगर परिषद के कार्मिकों एवं सफाई कर्मियों ने कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिये गुरूवार को शहर के अलग-अलग स्थानों, सब्जी मंडी, इन्दिरा रसोई, जामा मस्जिद, इन्दिरा मार्केट, श्रीमाल कटला, अम्बेडकर सर्किल सहित अन्य स्थानों पर लोगो को कोरोना से बचाव की अपील के पोस्टर व फेस मास्क वितरण किये गये।

Fines charged to violators of the Corona Guideline in sawai madhopur

नगर परिषद द्वारा सफाई कर्मियों एवं कर्मचारियों की अलग-अलग टीम के माध्यम से अभियान को संचालित किया जा रहा है। साथ ही टीम के द्वारा आमजन को कोरोना से बचाव के लिये समझाइश कर कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। इस मौके पर सफाई निरीक्षक शिवराम मीना, जिला प्रबंधक प्रियंका पाठक, रामेन्द्र कुमार शर्मा, स्वयं सेवी संस्था शहरी आजीविका केन्द्र प्रबंधक रजनीश शर्मा, अनुराग शर्मा, अजय वर्मा, दयाराम मीणा उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !