Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

रात भर दौड़ती रही दमकलें, 100 स्थानों पर लगी थी आग

जोधपुर: राजस्थान के जिले जोधपुर में गुरुवार को पूरी रात दमकलें दौड़ती रही। मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर में दिवाली की पटाखों के कारण रात करीब 100 से अधिक अलग – अलग जगहों पर आग लग गई। जिसे बुझाने के लिए रात भर दमकलें दौड़ती रही।जानकारी के अनुसार जोधपुर के चप्पे-चप्पे पर दमकल और दमकल कर्मी मौजूद थे। दमकल कर्मियों की सूझबूझ और तत्परता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।

 

Fire brigades kept running throughout the night in jodhpur

 

 

 

 

गनीमत रही की कोई बड़ी घटना नहीं हुई। देर रात इश्किया गजानंद मंदिर के पास, भीतरी शहर, कबूतरों का चौक, बोरानाडा, राजदादीजी अस्पताल के पास, नागोरी गेट, मंडोर आदि क्षेत्र से फायर कॉल थी। ऐसे में मौके पर दमकलकर्मियों ने तुरंत पहुंच कर आग को कंट्रोल किया। शास्त्रीनगर, जालोरी गेट, सरदारपुरा थाना, बोरानाडा, बासनी, राजीव गांधी तिराहा, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना में दमकलें तैनात की गई थी। भीतरी शहर में फायर कंट्रोल करते कर्मचारी।

 

 

 

बोरानाडा क्षेत्र में कुल 11 फायर कॉल थी, जिसमें अधिकांश कॉल झाड़ियों, कचरे के ढेर व फैक्ट्रियों के आस-पास में आग की थी। इस क्षेत्र में भांडू, नारनाडी, डोली, कटारडा, खारडा, उत्तेसर, व 7 कॉल बेारानाडा फैक्ट्रियों के आस-पास से थी। यहां 3 दमकल पर हेतराम, जसराज, मालाराम, राजू, सुरेश, उगम सिंह, बाबू आदि फायर स्टाफ तैनात था। वहीं शास्त्री नगर फायर स्टेशन पर करीब 32 कॉल आई। इनमें पटाखों से कचरों में खाली प्लॉट में आग लगी थी, जिसे समय पर काबू कर लिया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !