Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त चुनाव सम्पन्न कराने के लिए निकाला फ्लैगमार्च

विधानसभा आम चुनाव 2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला एवं पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के संयुक्त नेतृत्व में जिला प्रशासन, पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से खिरनी कस्बे सहित अन्य प्रमुुख स्थानों एवं बजारों में फ्लैगमार्च किया गया।

 

Flag march taken out to conduct free, fair and fear-free elections in bonli sawai madhopur

 

यह फ्लैग मार्च खिरनी बस स्टैण्ड से प्रारंभ होकर पुलिस चौकी, मुख्य बाजार सहित कस्बे के विभिन्न मौहल्लों से होते हुए वापिस खिरनी बस स्टैण्ड पर आकर सम्पन्न हुआ। इसके साथ-साथ जोलन्दा, डिडवाड़ी, जटावती, हथडोली गांवों में फ्लैग मार्च किया गया। इसके पश्चात पुलिस के अधिकारियों की बौंली थाने में प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारियों की बैठक हुई।

 

 

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनावी घोषणा के साथ ही सम्पूर्ण निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के प्रावधान लागू हो गए हैं, जो चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने तक प्रभावी रहेगी। इसके साथ ही जिले में धारा 144 भी लागू है। अगर कोई भी असामाजिक तत्व आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अमल में लाई जाएगी।

 

इस दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी बौंली विनिता स्वामी, तहसीलदार बौंली धनराज बडगोती, थानाधिकारी बौंली हरलाल मीना सहित अन्य अधिकारी पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवान उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !