Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

पारंपरिक खेलों एवं लोक संस्कृति की अभिव्यक्ति में झूमे विदेशी पर्यटक

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले के 263वें स्थापना दिवस समारोह का शुभारम्भ शनिवार को हुआ। पहले दिन जिले की लोक संस्कृति को जीवंत रूप में प्रस्तुत करने के उद्देश्य से खिलचीपुर में पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों और विद्यालयों के बच्चों के साथ ही देशी-विदेशी पर्यटकों ने भी इस आयोजन में भागीदारी की। प्रतिभागियों ने रस्साकशी, नींबू-चम्मच और मटका दौड़, म्यूजिकल चेयर एवं साफा बांधने की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। लोक कलाकारों ने पारंपरिक कच्छी घोड़ी नृत्य और बहरूपिया कला का प्रदर्शन भी किया।

 

Foreign tourists rejoice in the expression of traditional games and folk culture in sawai madhopur

 

बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों ने सभी गतिविधियों में उत्साह से हिस्सा लिया और लोक कलाकारों के साथ स्थानीय सांस्कृतिक संगीत पर जमकर थिरके। जिला कलक्टर काना राम, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों और इस आयोजन में विशेष रूप से शामिल हुए विदेशी पर्यटकों को सवाई माधोपुर की पहचान के रूप में कैप भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने विदेशी पर्यटकों के साथ फोटो भी खिंचवाए।

 

 

 

खेल प्रतियोगिताओं के विजेता:

महिलाओं की नींबू चम्मच दौड़ में यशस्वी को प्रथम, साक्षी यादव को द्वितीय और कनिष्का राजावत को तृतीय स्थान हासिल हुआ। महिलाओं की म्यूजिल चेयर रेस में भी विजेताओं का क्रम यहीं रहा। महिला वर्ग की मटका दौड़ प्रतियोगिताओं में चेतना ने प्रथम, निशा बैरवा ने द्वितीय और अनिता शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरूषों की साफा बांध प्रतियोगिता में रघुवीर सिंह नरूका को प्रथम, आदित्य सिंह को द्वितीय एवं तरूण सिंह को तृतीय स्थान मिला। रस्साकशी प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में राव हम्मीर क्लब और महिला वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई क्लब विजेता रहे।

 

 

जिला कलक्टर के नेतृत्व में जिला प्रशासन की विशेष पूजा-अर्चना:

इससे पूर्व शनिवार सुबह विश्व प्रसिद्ध रणथंभौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश के मन्दिर में महाआरती के साथ स्थापना दिवस कार्यक्रमों का शुभारम्भ हुआ। जिला कलक्टर काना राम के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने तीन दिवसीय समारोह के सफल आयोजन और जिलेवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। श्री त्रिनेत्र गणेश मन्दिर में महाआरती और पूजा के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, एसडीएम गौरव मिŸाल, नगर परिषद आयुक्त देवेन्द्र जिन्दल, उप निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी सुरेन्द्र कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। आरती के बाद दर्शनार्थियों ने मन्दिर परिसर में प्रसाद ग्रहण किया।

शाम को पवित्र त्रिवेणी संगम रामेश्वर घाट पर दीपदान:

स्थापना दिवस समारोह के पहले दिन शाम को जिले के खण्डार उपखण्ड में स्थित चंबल, बनास और सीप नदियों के पवित्र त्रिवेणी संगम रामेश्वर घाट पर दीपदान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान तहसीलदार पुष्कर सिंह सहित स्थानीय लोगों ने रामेश्वर घाट पर दीप जलाए और नदी को अर्पित किए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !