Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पदमा प्रजापति की स्मृति में निःशुल्क ऑनलाइन करियर काउन्सलिंग रविवार को

रणथंभौर फिल्म सोसायटी (रिफ्स) बहुमुखी प्रतिभा की धनी रही पदमा प्रजापति की स्मृति में रविवार को ऑनलाइन करियर काउन्सलिंग करेगी। संस्था अध्यक्ष दीपक चक्रवर्ती ने बताया की करियर काउन्सलिंग रविवार 8 अगस्त को दोपहर बाद 3:45 से सांय 6 बजे तक की जाएगी। इसमें देश विदेश के पेशेवर विशेषज्ञ माग्रदर्शन करेंगे। चक्रवर्ती ने बताया कि पदमा प्रजापति जिंदादिल व्यक्तित्व के रुप में पहचान रखती थी। उन्होंने कला को वयवहारिकता साथ में जीवंत किया। वे रणथंभौर फिल्म सोसायटी की सदस्य रही है। आज हमारे मध्य उनका शरीर भले ही नहीं है लेकिन जो कार्य शैली, समर्पण, कला को प्रस्तुत करने की उनकी अदायगी हमेशा याद की जाती रहेगी। यह आयोजन उनको समर्पित है। काउन्सलिंग में भारतीय नौसेना कमांडर साकर मिश्रा, मणिपाल विश्वविध्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के हैड डॉ. सुभाष कुमार, एरिसेंट न्यूबरी इंग्लैंड के डाइरेक्टर (इंजीन्यरिंग) विवेक कुमार, अमरीका के जॉर्जिया से न्येंटोलोजिस्ट डॉ. प्रीति सिंह, शिवराज प्रजापत, पैटंट ऑफिसर, डीआईपीपी (पेटेंट) जीओआई गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मौजूद रहेंगे।

Free online career counseling on Sunday in memory of Padma Prajapati

 

वहीं फिल्म व मीडिया जगत से अभिनेता जेकी लधानी, सुनील कुमार फिल्म छायांकन, राघव रावत, सहायक निर्देशक (धर्मा प्रॉडक्शन, वाल्ट डिज्नी फुॉक्स स्टार स्टुडियो इत्यादि), चेतन प्रजापति, (एनिमेशन तथा ग्राफिक डिजाइनर) एवं बैंकिंग और फिनांशीयल जगत से सुरेश चौधरी, असिस्टेंट मैनेजर (एसबीआई) संबन्धित विषयों पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सेशन भी रखा गया है। तकनीकी सीमाओं को देखते हुए सीटें निर्धारित हैं। इच्छुक प्रतिभागियों को गूगल फोर्म के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। जिसका लिंक ज्ञान ज्योत दर्पण की वेबसाईट और रणथंभौर इंटरनेशनल फिल्म सोसायटी के फेसबूक, लिंकडाइन व अन्य सोशल मीडिया पेजों पर भी अपलोड कर दिया जाएगा। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 27 जुलाई है। अधिक जानकारी के लिए हेल्प डाॅट आरआईएफएस एट जीमेल डाॅट काॅम पर संपर्क किया जा सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !