Sunday , 7 June 2026
Breaking News

गार्गी अवॉर्ड : 75% अंक लाने वाली छात्राएं पात्र, 1.89 लाख बालिकाओं को मिलेगा पुरस्कार

बीकानेर: राज्य की 78767 बालिकाओं को गार्गी और 110686 छात्राओं को बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा। बालिका शिक्षा फाउंडेशन जयपुर ने शिक्षा सत्र 2023-24 के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा 2023 में 75% या इससे अधिक अंक लाने वाली बालिकाओं को गार्गी और बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो चुकी है। दोनों ही पुरस्कारों में पत्र राज्य की 1.89 लाख छात्राओं को 15 दिसंबर तक शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

 

Gargi Award- Girl students scoring 75 marks are eligible, 1.89 lakh girls will get the award

 

पुरस्कार की राशि प्राप्त करने के लिए पात्र बालिकाओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा ऑफलाइन आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन करने वाली पात्र बालिकाओं को पुरस्कार की राशि प्रतिवर्ष की तरह 14 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर ऑनलाइन बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। वही पुरस्कार प्रमाण पत्र शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन मिलेगा। 10वीं क्लास की जो छात्राएं वर्तमान में राज्य के स्कूलों में 11वीं कक्षा में नियमित रूप से अध्ययनरत है उन्हें गार्गी पुरस्कार के तहत 3 हजार रुपए प्रथम किश्त प्रदान की जाएगी। 12वीं क्लास की छात्राओं को बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत 5 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !