Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

पात्र लाभार्थियों का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करवाएं – कलेक्टर

सभी उपखंड अधिकारी, ब्लॉक सीएमएचओ, विकास अधिकारी एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी मिलकर माइक्रो लेवल पर प्लानिंग कर कोविड-19 से बचाव के लिए किए जा रहे वैक्सीनेशन के कार्य को शत-प्रतिशत करवाएं। ये निर्देश जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने जूम वर्चुअल माध्यम से आयोजित जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक में अधिकारियों को दिए। कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने कहा कि कोविड के प्रसार को रोकने तथा आमजन की सुरक्षा के लिए टीकाकरण एक मजबूत एवं सशक्त हथियार हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास पहली एवं दूसरी लहर का अनुभव हैं। दूसरी लहर के आंकडे बताते है कि 45 से अधिक एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में संक्रमण की दर अपेक्षाकृत कम रही। जबकि 18 प्लस आयुवर्ग में संक्रमण की दर अधिक थी। इसी प्रकार जिन लोगों के टीके लग चुके थेए उनके संक्रमण हुआ भी तो असिम्टोमेटिक या माइल्ड रहा तथा संक्रमण से शीघ्र रिकवर भी हो गए। केचुअल्टी भी टीकाकरण करवा चुके लोगों में बहुत कम रही। ऐसे में इससे सबक लेकर टीकाकरण को शत-प्रतिशत लक्ष्य तक पूर्ण करवाया जाएं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 45 प्लस आयुवर्ग के लिए टीकों की पर्याप्त उपलब्धता हैं। 18 प्लस आयुवर्ग के लिए भी शीघ्र ही टीके उपलब्ध हो जाएंगे। उन्होंने टीकाकरण के लिए माइक्रो लेवल पर प्लानिंग करने, लोगों को अधिक से अधिक मोबलाइज करके टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीकाकरण के लिए सैशन साइट्स बढाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार टीकाकरण के लिए सैशन साइट्स को डाइनेमिक बनाने, मोबाइल ओपीडी यूनिट के साथ टीकाकरण टीम को जोड़ने के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि यदि कोविड की कोई तीसरी लहर आती भी है तो हमें इससे बचने के लिए सभी को जल्द से जल्द टीकाकरण करवाना होगा।

Get 100 per cent vaccination of eligible beneficiaries - Collector

कलेक्टर ने सभी ब्लॉक में समान वितरण के साथ टीकाकरण साइट्स बनाने, डोर टू डोर सर्वे करने वाली टीमों के माध्यम से भी लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करवाने, अधिक से अधिक आईईसी करवाने, लोगों को टीकाकरण की महत्ता समझाने तथा अधिकारियों को जिम्मेदारी देकर टीकाकरण के कार्य की गति बढ़ाने तथा लाभार्थियों को जल्द टीके लगवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जन प्रतिनिधियों का भी इसमें सहयोग लेने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमएचओ ने टीकाकरण के संबंध में सैशन साइट्स बनाने, गांव-गांव एवं सब सेंटर लेवल तक टीकाकरण साइट्स बनाकर टीकाकरण करवाने के बारे में जानकारी दी। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र दानोदिया ने टीकाकरण सेंटर पर अलग अलग समय में लाभार्थियों को बुलाकर टीका लगवाने की बात कही, जिससे केन्द्र पर अनावश्यक भीड़ एकत्र नहीं हो। बैठक में एडीएम सवाई माधोपुर डॉ. सूरज सिंह नेगी, एडीएम गंगापुर नवरतन कोली ने भी टीकाकरण बढ़ाने के संबंध में सुझाव रखे। इस मौके पर आरसीएचओ डॉ. कमलेश मीना, सभी उपखंड अधिकारी, ब्लॉक सीएमएचओ तथा सीडीपीओ ने भी टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए सुझाव दिए। बैठक में कलेक्टर ने सभी से संकल्पित होकर शत-प्रतिशत लाभार्थियों को टीकाकरण करवाने के लिए के निर्देश दिए। जिससे कोरोना को हराया जा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !