Saturday , 5 September 2026
Breaking News

स्वीकृत योजनाओं के कार्य समय पर पूरें करवाएं :- एडीएम

घर-घर नल कनेक्शन के लिए जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा बैठक हुई आयोजित

 

अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के तहत जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत 2024 तक प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से पानी पहुुुंचाने की योजना में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में योजना के तहत घर-घर जल संबंध के लिए स्वीकृत एवं प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति एवं क्रियांविति की योजनावार समीक्षा कर निर्देश दिए।

 

 

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में 756 गांवों में से जल योजनाओं के माध्यम से घर-घर नल कनेक्शन किए जाने हैं। इस वर्ष मिशन के तहत 57 हजार से अधिक टेप कनेक्शन का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है। जिले में 262 गांवों के लिए 214 जल योजनाओं की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी हो चुकी है। इसमें से 118 गांवों की 113 जल योजनाओं के कार्यादेश जारी किए जा चुके है तथा 69 योजनाओं में कार्य प्रारंभ हो चुके है। इन 214 योजनाओं में 37793 नल कनेक्शन दिए जाएंगे।

 

 

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने शेष गांवों की डीपीआर शीघ्र तैयार कर स्वीकृति के लिए भिजवाने के निर्देश दिए। जिससे सभी गांवों के लोगों को नल कनेक्शन के माध्यम से 2024 तक आवश्यक रूप से नल कनेक्शन से पेयजल आपूर्ति हो सके। उन्होने स्वीकृत योजनाओं के कार्यों में प्रगति लाकर समय पर पूरा करने तथा इनसे नल कनेक्शन लाभार्थियों को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने जिले के 732 गांवों में वीडब्ल्यूएससी का गठन के बारे में जानकारी ली, इस पर जानकारी देते हुए अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी सीताराम मीना ने बताया की 732 गावों में वीडब्ल्यूएससी के पुनर्गठन का कार्य पूर्ण कर लिया है।

 

 

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने जिले में जल जीवन मिशन के तहत वर्तमान में स्वीकृती/प्रगति एवं डीपीआर बनाने के बारे में जानकारी ली। इस पर अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी सीताराम मीना जानकारी देते हुए बताया कि 353 योजनाओं में 437 ग्राम की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की जा चुकी है इनमें एक लाख 40 हजार 746 ए्फएचटीसी के कार्य का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने बताया की 315 योजनाओं की 381 गावों की तकनीकी स्वीकृति जारी कर 288 योजनाओं के 342 गांवों की निविदाऐं आमंत्रित कर 211 योजनाअें के 235 गांवों के कार्यादेश जारी किये जा चुके है। जिसमें 77 हजार 268 एफएचटीसी का लक्ष्य निर्धारित किया है।

 

Get the works of approved schemes completed on time - ADM

 

सामग्री की गुणवत्ता का निरीक्षण ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को भी करवाएं:-

 

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि जल योजनाओं में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। ठेकेदार द्वारा आपूर्ति की जाने वाली सामग्री एवं उपयोग में ली रही सामग्री का अधिकारी निरीक्षण करने के दौरान ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों को भी साथ में रखकर निरीक्षण करवाएं। गुणवत्ता जांच करने की सूचना वीडब्ल्यूएससी को आवश्यक रूप से दे। जन सहभागिता के द्वारा प्राप्त किए जाने वाले अंशदान के संबंध में जागरूकता बनाने के निर्देश भी दिए।

 

समय पर एवं गुणवत्ता के साथ हो कार्य:-

 

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने जिले के लिए स्वीकृत योजनाओं के कार्य को समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बकाया एवं बीएसआर दर नई आने के कारण संशोधित डीपीआर तैयार कर शीघ्र स्वीकृत करवाकर घर घर नल कनेक्शन के लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होने बैठक में कहा कि जल जीवन मिशन के तहत लोगों की जन भागीदारी बढ़ाने तथा जनता द्वारा दिए जाने वाले कंट्रीब्यूशन के संबंध में विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। बैठक में एसई पीएचईडी सीताराम मीना ने प्रगति की जानकारी दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !