Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जब जब धर्म की हानि होती है, तब तब भगवान अवतरित होते हैं – बापू

संसार में जब-जब धर्म की हानि होती है, पाप बढ़ता है, अन्याय बढ़ता है, भक्तों के मान- सम्मान की रक्षा नहीं हो पाती है, अर्थात जब जब धर्म खतरे में होता है, तब-तब भगवान मानव रूप में अवतरित होकर धर्म एवं उन्हें भक्तों की रक्षा करते हैं। जहां धर्म होता है वह ईश्वर भी अवश्य होता है। यही परम सत्य है के ईश्वर के होते हुए न तो भक्तों की कोई हानि हो सकती है और नहीं धर्म का नुकसान हो सकता है। यह पवित्र विचार नगर रामलीला मैदान में चल रही संगीत में राम कथा ज्ञान यज्ञ में कथावाचक व्यास महामंडलेश्वर दिव्य मुरारी बापू ने श्रोताओं के सामने प्रकट किए। आयोजन से जुड़े दिलीप शर्मा ने बताया कि कथा के चौथे दिन राम के जन्म की कथा का श्रवण कराया गया जिसमें भगवान के द्वारा धर्म एवं भक्तों की रक्षा के लिए दिए गए वचन के साथ-साथ अध्यात्म से जुड़े विभिन्न पक्षों का खुलकर जिक्र किया।

 

God incarnates when there is a loss of religion - Bapu

 

उन्होंने बताया कि सबसे बड़ा बल है वह व्यक्ति का प्राणायाम का बल है। सबसे बड़ी विद्या आध्यात्मिक विद्या है जो व्यक्ति को ब्रह्म जीव एवं माया का बोध कराती है। दुनिया में कोई व्यक्ति मूर्ख नहीं होता। मूर्ख वही व्यक्ति हैं जो ईश्वर को आत्मा मानता है जबकि सच यह है कि हमारा शरीर नश्वर है, और हमारी आत्मा अजर और अमर है। वह उसी परम ब्रह्म से निकलती है एवं उसी परम ब्रह्म में समाकर एक नया शरीर धारण करती है। कथा के दौरान पूज्य पाद संत द्वारा गाय गए संकीर्तन रसीले भजनों पर श्रोताओं ने जमकर आनंद लिया और मंत्रमुग्ध होकर खूब ठुमके लगाए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !