Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

विकसित भारत संकल्प यात्रा से मिला योजनाओं का लाभ : शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत गत बुधवार को कोटा जिले की खैराबाद पंचायत समिति के खीमच एवं हिरिया खेड़ी में शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने शिरकत की। कोटा जिला प्रभारी सचिव एवं प्रमुख ऊर्जा सचिव भास्कर ए सावंत ने सुल्तानपुर एवं सांगोद क्षेत्र में शिविरों का निरीक्षण किया। इन शिविरों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रचार वाहन द्वारा प्रधानमंत्री के संदेश का प्रसारण किया गया एवं भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इस अवसर पर विकसित भारत की शपथ भी दिलाई गई।
शिविरों में आमजन को विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण एवं पालिका क्षेत्र के लोगों ने स्वास्थ्य जांच, जैविक खेती, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया। लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के अंतर्गत योजनाओं से लाभान्वित होने के बाद उनके जीवन में आए परिवर्तन के बारे में बताया। हीरियाखेडी शिविर में शिक्षा मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य एवं उपलब्धियों के लिए ग्रामीणजनों को सम्मानित किया।
Got benefits of schemes from Vikas Bharat Sankalp Yatra - Education and Panchayati Raj Minister
गुटखा न खाने की दिलाई शपथ 
एक लाभार्थी ने शिविर में प्रधानमंत्री आवास से मिले लाभ के बारे में बताया। इस दौरान उसे गुटखा खाते देख शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उसे टोकते हुए गुटखे से होने वाले स्वास्थ्य के खतरे के प्रति आगाह किया और मौके पर ही गुटखा नहीं खाने की उससे शपथ दिलाई। अन्य को भी गुटखा नहीं खाने के लिए प्रेरित किया।
उज्ज्वला एवं अन्य योजनाओं का मिला लाभ 
शिक्षा मंत्री ने खैराबाद क्षेत्र के शिविरों में, सांगोद के मोईकलां, सुल्तानपुर नगर पालिका क्षेत्र में कृषि उपज मंडी में आयोजित शिविर में प्रभारी सचिव भास्कर ए सावंत, जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की मौजूदगी में विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन को दिया गया। डीडीआर अनुपमा टेलर ने बताया कि महिलाओं को उज्ज्वला गैस कनेक्शन एवं किट देकर मौके पर ही लाभान्वित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष हेमलता शर्मा, उपाध्यक्ष अब्दुल रउफ एवं अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। हीरियाखेडी में प्रधान कलावती एवं अन्य जन प्रतिनिधि व गणमान्यजन उपस्थित रहे। कैम्प में स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान भारत योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम स्वनिधि एवं आधार अपडेशन तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा आमजन को योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !