Sunday , 6 September 2026
Breaking News

ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई 7 मार्च, उपखण्ड स्तरीय 14 मार्च एवं जिला स्तरीय जनसुनवाई 21 मार्च को होगी

जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में माह के प्रथम गुरूवार 7 मार्च को ग्राम पंचायत स्तरीय, द्वितीय गुरूवार 14 मार्च को उपखण्ड स्तरीय एवं तृतीय गुरूवार 21 मार्च को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि सरकार द्वारा जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में जनसुनवाई कर आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत शेरपुर, खिलचीपुर, रांवल, कुण्डेरा एवं श्यामपुरा में 7 मार्च को प्रातः 11 बजे से आयोजित होने वाली ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता द्वारा पर्यवेक्षण किया जाएगा।

 

Gram Panchayat level public hearing will be held on 7th March, subdivision level public hearing on 14th March and district level public hearing on 21th March

 

इसी प्रकार जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा 14 मार्च को प्रातः 11 बजे उपखण्ड मुख्यालय बौंली में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। वहीं उपखण्ड मुख्यालय सवाई माधोपुर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर, चौथ का बरवाड़ा में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, खण्डारमें उप निदेशक उद्यान एवं मलारना डूंगर में संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग द्वारा उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन 21 मार्च को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !