Thursday , 22 October 2026
Breaking News

ग्रामीण महिला विद्यापीठ की बालिकाओं ने इस वर्ष भी दिया श्रेष्ठतम परिणाम

इच्छा शक्ति, दृढ़ विश्वास और गुरुजनों का सहयोग और आशीर्वाद हो तो बालिकाएँ सीमित संसाधनों में भी उत्कृष्ट परिणाम देने में सक्षम – रचना मीना
 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय, मैनपुरा की छात्राओं ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी 12वीं विज्ञान वर्ग व कला वर्ग के परीक्षा परिणाम में  कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग में आशा मीना ने 92.00 प्रतिशत, मनीषा मीना ने 88.80 प्रतिशत, कविता मीना ने 87.00 प्रतिशत, अंकिता गुर्जर ने 85 प्रतिशत, तनिषा मीना ने 84.60 प्रतिशत, कक्षा 12वीं कला वर्ग में कोमल मीना ने 91.20 प्रतिशत, प्रिया मीना ने 91.00 प्रतिशत, हर्षिता जांगिड़ ने 86.60 प्रतिशत घड़ी बैरवा ने 85.00 प्रतिशत, अनिषा मीना व आरती मीना ने 84.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यापीठ का नाम रोशन किया है।

 

gramin mahila vidyapeeth School Sawai Madhopur gave the best result this year also

 

 

कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग की सभी छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण व कला वर्ग की 36 छात्राएं भी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई। कक्षा 12वीं में 32 छात्राएं गार्गी पुरस्कार हेतु चयन योग्य हैं। ग्रामीण महिला विद्यापीठ की बालिकाओं ने इस वर्ष भी गुरुजनों के सहयोग से दिया श्रेष्ठतम परिणाम, लहराया परचम और साबित कर दिया की इच्छा शक्ति, दृढ़ विश्वास और गुरुजनों का सहयोग और आशीर्वाद हो तो हमारी बालिकाएं सीमित संसाधनों में भी उत्कृष्ट परिणाम देने में सक्षम हैं।

 

AL Bayan Public School Sawai Madhopur

 

 

संस्थान की निदेशिका रचना मीना ने बताया कि ग्रामीण महिला विद्यापीठ पिछले अट्ठाइस वर्षों से निरंतर ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं के लिए उच्च स्तरीय शिक्षा सुलभ करवाने की दिशा में गतिशील हैं। हमें बताते हुए अपार हर्ष है की प्रतिवर्ष हमारी बालिकाएं शत – प्रतिशत परिणाम दे रही हैं और हर स्तर पर अपनी योग्यता और बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए  विद्यापीठ का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने बालिकाओं के माता – पिता, शिक्षकगणों को बधाई प्रेषित करते हुए बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रधानाचार्या रेखा मंगल ने बताया की हमने समय का नियोजन बहुत सावधानी से किया और गुरुजनों ने बालिकाओं को निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार समर्पित भाव से पढ़ाया जिस का सुखद परिणाम हमारी बालिकाओं को प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं के लिए अंग्रेज़ी माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने का अवसर भी प्राप्त हो इस संकल्प के साथ हमने गत वर्ष से ही अंग्रेज़ी माध्यम की एक अलग शाखा विद्यापीठ प्रांगण में प्रारम्भ की और सभी बालिकाओं के लिए भी अंग्रेज़ी भाषा पर हमारे शिक्षकगणों ने विशेष रूप से मेहनत की जिसके सकारात्मक परिणाम हमें इस वर्ष देखने को मिले।

अब सवाई माधोपुर में भी कोटा का अल बयान पब्लिक स्कूल

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर जल्द खुलने जा रहा है कोटा का अल बयान पब्लिक स्कूल।

AL Bayan Public School Sawai Madhopur
(A Franchisee Of ABPS, KOTA)

Admission Open 2023-2024

PLAYGROUP । NURSERY । LKG । UKG

Add – Behind Aakashwani, Masjid Gali, Sawai Madhopur

For More Information – 7340375065 । 9530208000

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !